Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Holi 2023: होली की मस्ती में नहीं पड़ेगा खलल, बस अपनाएं यह सेफ्टी टिप्स

होली से ज्यादा मजेदार त्योहार शायद कोई दूसरा ही होता हो। खाने-पीने से लेकर एक-दूसरे को कलर लगाने में एक अलग ही मजा है। होली को लेकर तो कहा जाता है कि यह एक ऐसा त्योहार है, जो दुश्मनों को भी दोस्त बना देता है। यूं तो होली खेलने का अपना ही मजा है, लेकिन कभी-कभी हानिकारक केमिकल कलर्स और लंबे समय तक गीले रहने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।
खासतौर से, अभी जब कोरोनावायरस का खतरा पूरी तरह से टला नहीं है तो ऐसे में पानी से खेलने, भीड़-भाड़ और कई लोगों को छूने से वायरस से संक्रमित होने का खतरा है। इसलिए, यह जरूरी है कि इस वर्ष आप होली खेलते समय पर्याप्त सावधानी बरतें-

बालों की करें केयर
• बाहर जाने से पहले, अपने बालों में अच्छी तरह तेल लगाना ना भूलें। ऐसा करने से कलर आपके बालों और स्कैल्प को नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा और स्कैल्प पर भी कलर नहीं लगेगा।
• बालों में ऑयलिंग करने के साथ-साथ उसे बांधना भी आवश्यक है। आप बालों को स्टाइल करने के लिए टॉप बन या चोटी बना सकती हैं।
• आप चाहें तो अपने बालों को कवर करने के लिए कैप पहन सकते हैं या फिर स्कार्फ से उसे बांध सकते हैं।
• अगर होली खेलते समय बालों में कलर लग गया है तो ऐसे में आप उसे बालों में लंबे समय तक ना छोड़ें। होली खेलने के तुरंत बाद इसे साफ कर लें।
• चूंकि होली के दौरान आपके बाल पहले ही कलर और केमिकल्स के संपर्क में आए हैं, इसलिए बालों को साफ करने के लिए केमिकल युक्त शैम्पू का इस्तेमाल करने से बचें। बेहतर होगा कि आप इसके स्थान पर गेहूं के आटे के पाउडर और नींबू जैसे घरेलू उपचारों का उपयोग करें।

स्किन की करें केयर
• बालों की तरह ही आपकी स्किन भी होली के दौरान अतिरिक्त केयर मांगती है। बेहतर होगा कि आप होली खेलने से पहले अपने चेहरे और शरीर के हर खुले हिस्से पर तेल लगाएं।
• साथ ही, अगर आप स्किन को सनप्रोटेक्शन प्रदान करने के लिए सनस्क्रीन लगाना भी जरूरी है।
• कलर्स से अपने नेल्स को भी प्रोटेक्ट करें। इसके लिए नेल्स को कट करें। साथ ही साथ नेलपॉलिश का एक कोट लगाएं।
• आंखों को कलर्स बहुत नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए, इन्हें प्रोटेक्ट करने के लिए सनग्लासेस पहनना ना भूलें।
• रंगों को कानों के अंदर जाने से रोकने के लिए रुई का एक टुकड़ा डालें।
• रंग निकालते समय स्किन पर हार्श न हों। इससे आपकी स्किन पर स्क्रैच आ सकते हैं और आपको रेडनेस व जलन की समस्या हो सकती है।
• चेहरा धोने के लिए गुनगुने पानी का प्रयोग करें। एक बार जब रंग उतर जाए तो त्वचा को मॉइस्चराइज़ करें।

अन्य जरूरी सावधानियां
• बाहर जाने से पहले खूब पानी पिएं। होली खेलते समय बॉडी के डिहाइड्रेट होने की संभावना बढ़ जाती है।
• ठंडे पानी से खेलने से मौसमी फ्लू से संक्रमित होने की संभावना बढ़ जाएगी, इसलिए सूखी होली खेलने को प्राथमिकता दें। अगर पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो गुनगुने पानी का उपयोग करें।
• खाना खाते समय अपने हाथ धोएं। होली के रंग ऐसे पाउडर होते हैं जो आसानी से खाद्य पदार्थों में फैल सकते हैं।
• आपात स्थिति के लिए प्राथमिक चिकित्सा किट तैयार रखें।
• वहीं, त्वचा के अनुकूल रंग बनाने के लिए हल्दी, चंदन और मेंहदी जैसे घरेलू चीजों का उपयोग किया जा सकता है।
• इसके अलावा, फूल से रंग बनाना भी एक अच्छा विचार है।

होली पर क्या न करें?
• अगर आप किसी कमजोरी या सर्दी के लक्षण का सामना कर रहे हैं, तो होली खेलने से परहेज करें।
• उत्सव के नाम पर किसी को भी आपको परेशान न करने दें।
• शरीर पर पानी और रंग न बैठने दें। खेलने के तुरंत बाद खुद को धो लें। लेकिन, बार-बार न नहाएं।
• अगर आपको रंगों से एलर्जी है तो होली न खेलें।



Click it and Unblock the Notifications
