Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
रोजाना सोने से पहले खाएं 2 लौंग, 10 दिन बाद दिखेंगे हैरान कर देने वाले फायदे
आयुर्वेदिक औषधियां और नुस्खें एंटीफंगल जीवाणुरोधी, एंटीसेप्टिक और एनाल्जेसिक के रूप में काम करती हैं। इन्ही में से एक हैं लौंग, जो फैटी एसिड, फाइबर, विटामिन, ओमेगा -3 और खनिजों का एक अच्छा स्रोत है, साथ ही यह हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को भी बढ़ाता है। लौंग का भारतीय भोजन के अलावा आयुर्वेदिक नुस्खों में भी खास स्थान है।
सोते समय इसके सेवन से आपको 10 दिनों में लाभ महसूस होने लगेगा। सोते समय लौंग खाने से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं।

ऐसे पहचानें असली लौंग
कई प्राकृतिक दवाएं लौंग से बनाई जाती हैं। इसका तेल निकालने के बाद दुकानदार इसे बेंचने के लिए मार्केट में ले आते हैं। लेकिन बिना तेल के लौंग बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं होता है। अगर आपकों लौंग में थोड़ी सी भी झुर्रिया सी या दरार सी नजर आई, तो समझ लीजिए इसका तेल निकाल दिया गया है। इसे न खरीदें। लौंग में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण इसका तेल ही होता है। आज हम आपको बताएंगे कि 1 लौंग कितनी अद्भुत है, आइए जाने लौंग के फायदों के बारे में।

दांत के दर्द से आराम:
अगर आपके दांतों में दर्द है तो 5 ग्राम नींबू के रस में 3 लौंग को पीसकर लगा लें। इसे जहां दांत दर्द कर रहा है वहां बीच में लगा लें। इससे आपको आराम मिलेगा और ये दांतों के सभी संक्रमण को दूर करता है।

घावों का उपचार
लौंग बहुत स्ट्रॉन्ग होता है, किसी भी घाव के इलाज के लिए जैतून के तेल में थोड़ा सा लौंग का तेल मिलाएं, इसे घाव पर लगाएं, घाव को जल्दी से ठीक होने में मदद मिलेगी। इसके अलावा चोट में लौंग पीस कर उसमें हल्दी मिलाकर लगा दें। उस चोट का नासूर बनना खत्म हो जाएगा।

गले में खराश
मौसम बदलते ही या फिर बाहर का कुछ गलत खाने से यदि गले में खराश हो तो एक लौंग चबा लें या फिर उसे जीभ पर रख लें, इससे गले की खराश या दर्द दोनों में बहुत आराम मिलता है।

पेट रहता है साफ
लौंग में कई सारे गुण मौजूद होते हैं जिसे चबाने से पूरे दिन ताजगी और पेट साफ रहता है। सुबह होते ही आप पेट साफ हो जाएगां। लौंग में इम्यून बूस्टर मौजूद होता है प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाये रखता है। लौंग के सेवन से कमजोरी खत्म हो जाती है।

हाथ पैर नहीं कांपेंगे
कई लोगों के हाथ-पैर कांपते हैं ऐसे में हर रोज रात को सोने से पहले एक या दो लौंग का सेवन जरूर करें, कुछ दिन बाद आपके हाथ-पैर कांपने बंद हो जाएंगे। सिर दर्द में अगर कोई दवाई घर में नहीं है तो 2-3 लौंग को पीस लें और गुनगुने पानी के साथ खा लें।

थोड़ा शहद मिलाकर खाएं
बहुत से लोगों के आंखों के सफेद हिस्से में नेत्ररोग हो जाता है। जिससे कारण उन्हें कम दिखने लगता है। ऐसे में तांबे के बर्तन में लौंग पीस कर और उसमें थोड़ा शहद मिला कर खाने से भी लाभ होता है।



Click it and Unblock the Notifications
