Latest Updates
-
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी
सर्दियों में संतरा खाने के है खूब फायदे, वेटलॉस से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाए
देश के कई इलाकों में सर्दी के मौसम ने दस्तक देनी शुरु कर दी है। बीमारियों को भी साथ लाता है और चूंकि कोरोना वायरस पहले से ही दुनियाभर में तबाही मचा रहा है, ऐसे में बहुत ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। हालांकि इस मौसम में कई स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर फल भी बाजार में देखने को मिलते हैं, जिसमें मौसमी, स्ट्रॉबेरी, अनानास और संतरा आदि शामिल हैं। वैसे सर्दियों में आने वाले फलों में सबसे बेहतर और स्वादिष्ट फल संतरा को ही माना जाता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। इस फल के सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। यह शरीर की कई समस्याओं में फायदेमंद है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में...

वजन घटाने में है मददगार
संतरे में उच्च फाइबर और विटामिन सी पाए जाते हैं जो वजन घटाने में मददगार हैं। दरअसल, इसमें मौजूद फाइबर जल्दी भूख नहीं लगने देता है और पूरे दिन आपको कम खाने में मदद करता है जबकि विटामिन सी ग्लूकोज को ऊर्जा में बदल देती है और वसा को जलाने में मदद करती है। इसलिए रोज एक संतरे का सेवन वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है।

हृदय को बनाता है स्वस्थ
संतरे का सेवन हृदय के लिए बहुत अच्छा माना जाता है, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट, फोलेट और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो दिल को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसलिए दिल को स्वस्थ बनाए रखने के लिए रोजाना एक संतरे का सेवन जरूर करें।

पेट के अल्सर को रखता है दूर
कैल्सियम से भरपूर संतरा आपकी हड्डियों और दांतों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद तो करता ही है, साथ ही इसमें मौजूद उच्च फाइबर सामग्री पेट के अल्सर को भी रोकती है। इन सभी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आप हर रोज एक संतरे का सेवन कर सकते हैं।

इम्यूनिटी को बनाता है मजबूत
संतरा विटामिन सी से भरपूर होता है जो प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है। इसके अलावा संतरे में बहुत सारे पॉलीफेनोल भी होते हैं जो वायरल संक्रमणों से बचाते हैं। अगर आपको अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखना है या बनाना है तो रोजाना एक संतरे का सेवन करें या एक गिलास संतरे का जूस भी पी सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
