Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
दिल की हिफाज़त के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव बहुत जरूरी, इन चीजों की ड़ालें
ये बात सभी अच्छे से जानते है कि हार्ट हमारे शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंग है। अगर ये काम करना बंद कर दें, तो हमारा जीवन समझो खत्म हुआ। इसलिए ये जरूरी है कि इसे हर हाल में इसे हेल्दी रखा जाए। लेकिन मशीनरी के इस दौर में चूंकि अब हर काम में फिजिकल एक्टिविटी कम होने लगी है और स्ट्रेस लेवल बढ़ने लगा है , ऐसे में लाखों लोग युवावस्था में ही हार्ट से संबंधित बीमारियां से जूझ रहे है। यानि एक्सरसाइज नहीं करने, खराब डाइट, नींद की कमी, स्ट्रेस, तंबाकू का सेवन जैसे कारक हार्ट डिजीज को ट्रिगर कर रहे हैं। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक कार्डियोवैस्कुलर डिजीज के कारण हर साल करोड़ों लोगों की मौत हो जाती है। ऐसे में ये जरूरी हो गया है कि हम अपनी लाइफस्टाइल में थोड़ा सा बदलाव करें और अपने हार्ट को मजबूत बनाए। यहां हम आपको बताएंगे कि किन तरीकों को आजमाकर आप कार्डियवैस्कुलर हेल्थ को बूस्टअप कर पाएंगे।

डाइट में ड्राईफुटस करें शामिल
ड्राईफ्रुटस खाने से शरीर में ताकत आती है और शरीर मजबूत बनता है। खास बात ये है कि इससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है। ऐसे में जो लोग डाइटिंग करते हैं उन्हें ड्राई फ्रूट्स जरूर खाने चाहिए। इससे भूख भी खत्म हो जाती है और आप अनहेल्दी खाने से भी बचते हैं। बात करें बादाम और अखरोट की तो बादाम ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल करने के साथ ही कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है। जबकि अखरोट ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर होता है जो ऑट्ररी की सेहत में सुधार करने और हार्ट डिज़ीज से संबंधित सूजन को कम करने में मदद करता है। ऐसे में ये जरूरी है कि आप अपनी डेली डाइट में खासकर बादाम और अखरोट को आवश्यक रूप से शामिल करें।

हर दिन फल और सब्जियां खाए
हार्ट डिज़ीज का सबसे बड़ा कारण हो सकता है अनहेल्दी डाइट। ऐसे में फल और सब्जियों में मौजूद न्यूट्रीशंस आपके हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते है। सबसे खास बात ये है कि इनमें कैलोरी कम होती है। जो शरीर में सूजन को कम करते हैं और वजन को कंट्रोल में रखने में सहायक है। फल और सब्जियां में फैट भी कम होता है और ये विटामिन सी से भरपूर होते हैं, जो हार्ट डिज़ीज को दूर रखने में मदद करते है और इम्यूनिटी को बूस्ट करते है।

हेल्दी खाना खाए
अगर आप बेकिंग, ग्रीलिंग, स्टीमिंग, ब्यॉलिंग तरीके से तैयार खाना खाते है तो ये आपके लिए ज्यादा फायदेमंद है। क्यूंकि इन तरीको से तैयार खाने में कुदरती चीजों को संरक्षित रहने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। लेकिन प्रोसेस्ड फूड आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकते है। इसके अलावा कम फैट वाली चीजें अधिक खाए, ताकि कोलेस्ट्रोल बढ़ने की संभावना कम रहें। वहीं अगर आप खाना बनाते समय नमक, चीनी और मसालों का उपयोग कम करते है तो इससे भी कार्डियवैस्कुलर हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।

तंबाकू और शराब के सेवन से बचें
दिल की हिफाजत के लिए शराब और तंबाकू उत्पादों से दूर रहने की भी सलाह दी जाती हैं। क्यूंकि शराब का अत्यधिक सेवन हार्ट बीट और ब्लड प्रेशर को बढ़ा देता है। इसके अलावा हार्ट की मसल्स को भी ये दोनों चीजें नुकसान पहुंचाती है। जिससे स्ट्रोक का जोखिम बढ़ जाता है। बल्कि अगर आप ऐसे व्यक्ति के साथ रहते है जो सिगरेट का सेवन ज्यादा करता है तो उससे भी हार्ट डिज़ीज का खतरा रहता है।

रेगुलर एक्सरसाइज की आदत ड़ालें
ये जरूरी नहीं कि आप रोज एक्सरसाइज के लिए एक घंटा निकालें। अपने बिजी शेडयूल में कुछ मिनट निकालकर आप हल्की-फुल्की एक्सरसाइज कर सकते है, लेकिन इसे नियमित रूप से करें। अमेरिकन हार्ट सोसाइटी के मुताबिक सप्ताह में 150 मिनट की मीडियम या एरोबिक एक्सरसाइज हार्ट को हेल्दी बनाने में मददगार है। इसलिए ये जरूरी है कि रेगुलर एक्सरसाइज के महत्व को समझा जाए।



Click it and Unblock the Notifications
