Latest Updates
-
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी
Sawan Special: बिना झूला झूले सावन का मजा है अधूरा, जानें सावन में झूला कैसे सेहत के लिए है फायदेमंद
सावन शुरू होते ही बाग-बगीचियों और घरों में झूले तंग जाते हैं। बिना झूला झूले सावन का मजा अधूरा रहता है। सावन और झूले का रिश्ता बहुत पुराना है। हरियाली तीज और कई त्योहार बिना झूला झूले अधूरे ही मानें जाते हैं। सावन में सहेलियों के संग झूला झूलना न सिर्फ हंसी अठखेलियों का हिस्सा है बल्कि ये आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर होता है। इससे स्ट्रेस रिलीज होता है। साथ ही ये एक मजेदार एक्सरसाइज भी है। आज हम आपको झूला-झूलने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानेंगे।

बेस्ट एक्सरसाइज
झूला झूलने से बॉडी में हड्डियां और मसल्स मजबूत होती हैं। झूला झूलते वक्त झूला आगे पीछे होता है, जिसकी वजह से शरीर भी आगे पीछे होता है। ये पूरी प्रक्रिया शरीर के वेट और स्पीड पर निर्भर होती है। और शरीर के भी आगे पीछे मूवमेंट करने से शरीर का एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न होती है साथ ही शरीर को ताकत मिलती हैं।
मूड रहता है अच्छा
झूला झूलने से आपका खराब मूड अच्छा हो जाता है। बता दें कि झूला झूलते वक्त इंसान के शरीर में हार्मोंस रिलीज होते हैं। इन हार्मोंस के कारण व्यक्ति का मूड अच्छा हो जाता है और यह आपके स्ट्रेस को भी कम कर देता है।

फोकस को दे बढ़ावा
झूला झूलते हुए शरीर पर होल्ड और फोकस होना बेहद ज़रूरी होता है। नियमित झूला झूलने से बच्चे और बड़े दोनों का मन शांत रहता है और उनकी फोकस पावर बढ़ती है।
बॉडी अवेयरनेस बढ़ाता है झूला
जब कोई व्यक्ति झूला झूलता है तो उसके दिमाग के साथ साथ उसकी बॉडी भी एक्टिव हो जाती है। शरीर पैरों के माध्यम से झूले को धकेलता है। ऐसा करने से शरीर की सतर्कता बढ़ती है और बॉडी उस झूले के साथ आगे और पीछे जाती है। जिससे व्यक्ति की बॉडी अवेयरनेस बढ़ती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications