Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
मंकीपॉक्स: WHO ने कहा- गे सेक्स की वजह से फैला संक्रमण, कई देशों में पहुंची बीमारी
मंकीपॉक्स के 15 देशों में 100 से ज्यादा मामले सामने आने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एक बड़ा दावा किया है। यूरोप में हाल ही में हुए बड़े सोशल इवेंट्स में सेक्शुअल कॉन्टैक्ट के जरिए यह बीमारी समलैंगिक पुरुषों में फैलने की आशंका जताई है।

फिलहाल ब्रिटेन और यूरोप में आ रहे ज्यादातर मामलों में गे और बायसेक्शुअल की संख्यां ज्यादा है। और इनका अफ्रीकी देशों से कोई लेना-देना नहीं है। स्पेन और पुर्तगाल के अधिकारियों के अनुसार, यहां सेक्शुअल हेल्थ चेकअप कराने आ रहे समलैंगिक पुरुषों में संक्रमण के पुष्टि हो रही है। वहीं, ब्रिटेन के डॉक्टर्स ने चिंता जताई है कि आने वाले समय में इसके मामलों में बढ़ोत्तरी होगी।

रेव पार्टीज की वजह से फैला संक्रमण
WHO के एडवाइजर डॉ डेविड हेमैन ने न्यूज एजेंसी AP से बातचीत में बताया कि समलैंगिक पुरुषों में मंकीपॉक्स के संक्रमण फैलने की वजह स्पेन और बेल्जियम में हुई दो रेव पार्टीज हो सकती हैं। रेव पार्टी एक ऐसा इवेंट होता है जहां डांस और म्यूजिक के अलावा ड्रग्स और सेक्स का भी इंतजाम होता है। इस इवेंट में करीब 80,000 लोगों ने हिस्सा लिया था। इसलिए अधिकारी मंकीपॉक्स और इस इवेंट के कनेक्शन की जांच कर रहे हैं।

गे सेक्स से फैला मंकीपॉक्स, लेकिन यह STD नहीं
मंकीपॉक्स का वायरस आंख, नाक और मुंह के जरिए फैल सकता है। यह मरीज के कपड़े, बर्तन और बिस्तर को छूने से भी फैलता है। इसके अलावा बंदर, चूहे, गिलहरी जैसे जानवरों के काटने से या उनके खून और बॉडी फ्लुइड्स के संपर्क में आने से भी मंकीपॉक्स फैल सकता है। एक मरीज संक्रमण के 4 हफ्तों तक किसी व्यक्ति को इन्फेक्ट करने में सक्षम होता है।
WHO के एडवाइजर एंडी सील ने कहा कि मंकीपॉक्स एक यौन रोग यानी सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिसीज (STD) नहीं है। इसका मतलब कि यह सीमेन या वजाइनल फ्लुइड्स के जरिए नहीं फैलता है। हालांकि, सेक्स के दौरान संक्रमित व्यक्ति के करीब जाने से इस बीमारी के फैलने की संभावना बढ़ जाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
