Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Fact Check: बारिश शुरु होते ही कम हो जाएगीं कोरोना की रफ्तार... जानिए इस वायरल मैसेज की सच्चाई
सोशल मीडिया पर एक वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि मौसम बदलने और बारिश होने से कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो जाएगी! लेकिन इस पोस्ट में कुछ भी सत्यता नहीं है। पीआईबी फैक्ट चेक ने कहा है कि ये दावा गलत है। ऐसी अफवाहों पर विश्वास ने करें और ऐसे फर्जी संदेशों को शेयर करके भ्रम न फैलाएं।

पीआईबी फैक्ट चेक ने ये भी कहा कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार रुक सकती है। अगर आप सही तरह से मास्क का प्रयोग करें। हर किसी से दो गज की दूरी बनाकर रखें और अपने हाथ समय-समय पर धोते रहें व सैनेटाइज करते रहें।
बता दें, कोरोना संक्रमण की शुरुआत से ही सोशल मीडिया पर कई तरह के गलत दावें किए जा रहे हैं। इसी तरह का दावा कोरोना की पहली लहर शुरू होने के दौरान किया जा रहा था कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही वायरस खत्म हो जाएगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। वायरस की रफ्तार पहले से और ज्यादा बढ़ गई। फिर ठंड के मौसम में भी वायरस का कहर जारी रहा। इसलिए मौसम में बदलाव से वायरस पर कुछ असर नहीं पड़ता है। इससे निपटने का यही तरीका है कि हम खुद सावधानी बरतें और कोविड नियमों का पालन करें।
कई रिसर्च स्टडी बता चुकी है- कोरोना पर मौसम का प्रभाव नहीं
कोरोना संक्रमण पर मौसम के बदलाव का प्रभाव नहीं पड़ता, इस बारे में कई रिसर्च स्टडीज सामने आ चुकी हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन भी इस बारे में स्पष्ट कर चुका है। पिछले साल नवंबर में भी एक ऐसी स्टडी सामने आई थी, जो भारतीय-अमेरिकी अनुसंधानकर्ताओं ने किया था। अमेरिका के ऑस्टिन स्थित टेक्सास यूनिवर्सिटी में प्रोफसर देव नियोगी ने इस रिसर्च स्टडी का नेतृत्व किया था। यह रिसर्च स्टडी इंटरनेशनल जर्नल ऑफ इनवायरमेंटल रिसर्च ऐंड पब्लिक हेल्थ में प्रकाशित हुई थी।
इस स्टडी में स्पष्ट कहा गया था कि कोरोना वायरस के संक्रमण का एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में प्रसार पूरी तरह से मानवीय व्यवहार पर निर्भर करता है, न कि गर्मी या सर्दी के मौसम पर। शोधकर्ताओं ने रेखांकित किया था कि मौसम केवल उस माहौल को प्रभावित करता है जिसमें कोरोना वायरस किसी नए व्यक्ति को संक्रमित करने से पहले जिंदा रहता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
