Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
लॉकडाउन : कार के इन पांच हिस्सों को सेनेटाइज करना न भूलें, नहीं तो हो सकता है संक्रमण का खतरा
कोरोना वायरस के खतरे से बचने के लिए सरकार लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील कर रही है। देशभर में लॉकडाउन लागू किए गए हैं. लेकिन इसके बावजूद कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में संक्रमण से बचने के लिए हमें हर सावधानी बरतने की जरुरत हैं। हर छोटी-छोटी चीजों को सफाई का ध्यान रखना बेहद जरुरी हैं। हमलोग अपनी कार को पूरी तरह से धोते हैं लेकिन कार के कुछ हिस्से ऐसे है जहां ध्यान न देने से भी कोरोना वायरस हम तक पहुंच सकता हैं।

स्टीयरिंग व्हील और गियर
कार का कुछ सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, जिसे हम बार-बार छूते हैं। वह हिस्सा होता है स्टीयरिंग व्हील और गियर लीवर। इसे हमलोगों को नियमित रूप से सेनेटाइज करने की आवश्यकता है। लोगों को सुनिश्चित करना चाहिए कि केंद्र हब सहित पूरे स्टीयरिंग व्हील को अच्छे से सफाई करें। वाइप और इंस्ट्रूमेंट पेन को भी अच्छी तरह से पोंछे। लीवर और गियर को अच्छी तरह से ऊपर से नीचे तक पोछें। कार का सबसे ज्यादा छूने वाला हिस्सा दरवाजा है क्योंकि हर बार जब कार के अंदर और बाहर कदम रखते हैं तो इसको टच करना पड़ता है इसलिए दरवाजे के हैंडल को अंदर और बाहर दोनों तरफ से अच्छे सेनेटाइज किया जाना चाहिए।

डैश
हमलोग को जब वाइप को ऊपर-नीचे करना होता है तब हम डैश के स्विच को स्पर्श करते हैं। अक्सर हम लाइट स्विच का इस्तेमाल करते हैं, एयर कंडीशनिंग सिस्टम के लिए भी स्विच का उपयोग करते हैं। ऐसे में इन सभी को सेनेटाइज करना बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि डैश ज्यादातर प्लास्टिक से बना होता है, और माना जाता है कि वायरस अन्य सतहों की तुलना में प्लास्टिक पर अधिक समय तक टिका रहता है।

टचस्क्रीन और रेडियो सिस्टम
टचस्क्रीन, फिंगरप्रिंट मैग्नेट हैं और इसे बिना क्लीन किए नहीं छोड़ा जा सकता है। नियमत यह है कि यदि आप किसी चीज को छूते हैं, तो आपको उसे सेनेटाइज करना चाहिए। यदि टचस्क्रीन नहीं है, तो आपके पास एक सामान्य रेडियो सिस्टम होता है तो इसे भी अवश्य पोंछे।

सीटें
खुद को सुरक्षित रखने के लिए सीटों को भी सेनेटाइज करना चाहिए। यदि आप किसी अन्य व्यक्ति के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को बनाए रखने में मदद करने के लिए उन्हें तिरछे बिठाएं। आपके साथ जहां दूसरा व्यक्ति बैठा था, वहां से सामने की सीट के दरवाजे और सीट को अच्छी से साफ करें। इसके अलावा यह बेहतर है कि ग्रोसरी से लिए गए समान को कार के केबिन में न रखें। और ध्यान रहे कि किराने का सामान जहां रखा गया था, वहां अच्छे से सेनेटाइज करना न भूलें।



Click it and Unblock the Notifications
