Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
मेंटली स्ट्रॉन्ग लोग दूसरों की भावनाओं की करते हैं कदर, जानिए और क्या-क्या होती हैं इनमें खूबी

हम सभी की लाइफ एक दूसरे से काफी अलग होती है। लेकिन एक चीज जो हम सभी की जिंदगी में एक जैसी होती है वो है समस्याएं। लेकिन इससे निपटने के तरीके भी हम सभी के अलग-अलग होते हैं। कई लोग बहुत जल्दी अपनी समस्याओं के आगे घुटने टेक लेते हैं। वहीं कुछ लोग अपनी पूरी जान लगाकर उन समस्याओं से बाहर निकलने की कोशिश करते रहते हैं। आप अपनी समस्या से किस तरह निपट रहे हैं, ये आपके मेंटल हेल्थ की ओर इशारा करता है। आप कितने मेंटली स्टॉन्ग हैं यह इस बात से ही पता चल जाता है कि आप अपनी लाइफ में किस तरह समस्याओं को फेस कर रहे हैं।
आज के समय में लोग छोटी-छोटी बातों से ही तनाव में आ जाते हैं। लेकिन आपके मेंटली स्ट्रॉन्ग रहने के लिए जरूरी है कि आप अपनी लाइफ को पॉजीटिव बनाए रखने की कोशिश करें। ये आपके दिमागी रूप से स्ट्रॉन्ग होने की निशानी भी होती है। अब आप सोच रहे होंगे कि किसी व्यक्ति के मेंटली स्ट्रॉन्ग होने को हम किस स्कैल पर माप सकते हैं। उनमें ऐसी क्या खुबिया होती हैं, जिससे वो मेंटली स्टॉन्ग होते हैं। तो आइए जानते हैं मेंटली स्टॉन्ग लोगों की पहचान क्या है?
मेंटली स्ट्रॉन्ग लोगों की इस तरह करें पहचान
1. मेंटली स्टॉन्ग लोग किसी भी तरह के तर्क और भावनाओं के बीच बैलेंस करना अच्छे से जानते हैं। इन्हें ये बात पता होती है कि उनके विचार किसी भी व्यक्ति की फिलिंग्स पर किस तरह असर छोड़ सकते हैं। इसलिए वो किसी भी तरह के तर्क के दौरान सामने वालों की भावनाओं की भी कदर करते हैं।
2. दिमागी रूप से मजबूत लोग किसी भी तरह के डर का सामना हिम्मत के साथ करते हैं। यह लोग हर तरह की परिस्थिति का सामना डटकर और आगे बढ़कर कॉन्फिडेंस के साथ करते हैं।
3. मेंटली स्टॉन्ग लोग अपनी कमियों को आसानी से स्वीकार करना अच्छे से जानते हैं। ये किसी के लिए खुद को बदलते भी नहीं है। लेकिन जहां व्यक्तिगत विकास की बात होती है तो अपनी उन कमियों को सही करने में भी पीछे नहीं हटते हैं। क्योंकि ऐसे लोग बखूबी जानते हैं कि उन्हें किस जगह खुद को बदलने की जरुरत होती है।
4. हमने अक्सर कई लोगों को काम से भागते हुए देखा होगा। मानसिक रूप से कमजोर लोग किसी भी तरह का बड़ा काम करने से भागते हैं। वो अपना काम अक्सर दूसरों पर थोपने की कोशिश करते हैं। जबकि मेंटली स्टॉन्ग लोग अपने काम को आत्मविश्वास के साथ करना पसंद करते हैं। किसी भी तरह के काम या चुनौती से नहीं डरते हैं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications