Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Beat The Winter Blues: सर्दी के मौसम में मूड स्विंग से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

विंटर सीजन की सर्द हवाएं लोगों पर अपना कहर ढाने में लगा हुआ है, लोग भी घर से बाहर निकलने से ज्यादा अपने घर में कंबल के अंदर बैठना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। लेकिन इसका सीधा असर हमारे मेंटल हेल्थ पर पड़ता है। अगर ऐसे में आपका भी सर्दी के मौसम में बार-बार मूड स्विंग हो रहा है, या फिर आप खुशी से ज्यादा उदासी फील कर रहे हैं, तो इसकी वजह आपकी बदलती लाइफस्टाइल या सर्दी के मौसम में की जाने वाली कुछ आदते हो सकती हैं। लेकिन ठंड के मौसम में आप अपने लाइफस्टाल में कुछ बदलाव करके अपने मेंटल हेल्थ को सही कर सकते हैं। इस मौसम में दिन छोटे और रातें बड़ी होती है, कम धूप अक्सर हमारे फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर असर डालते है। जिस कारण कई लोग चिड़चिड़ापन भी महसूस करते हैं। सर्दी के मौसम में अपने मेंटल हेल्थ का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। लेकिन इन टिप्स को फॉलो कर आप विंटर ब्लू से छुटकारा पा सकते हैं, और मानसिक रूप से खुद को स्ट्रॉन्ग रख सकते हैं।
विंटर सीजन में मूड स्विंग को ठीक करने के टिप्स
1. बाहर जाकर करें एक्सरसाइज
एक्सरसाइज करना हमारे शरीर और दिमाग के लिए बहुत अच्छा होता है। आप रोजाना अपने लिए सिर्फ 20 से 25 मिनट एक्सरसाइज के लिए निकाले। ऐसा करने से आपके शरीर की ऊर्जा बढ़ने में मदद मिलती है। एक्सरसाइज करने से आप मेंटली भी हेल्दी रह पाते हैं। आपको नींद भी अच्छी आती है। एक्सरसाइज न सिर्फ आपके फिजिकल और मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है, बल्कि आपका सेल्फ कॉन्फिडेंस भी बढ़ाने का काम करता है।
2. हेल्दी डाइट करें फॉलो
विंटर सीजन में हेल्दी रहने के लिए पौष्टिक आहार खाना एक स्वस्थ और अच्छी जीवन शैली है। विंटर सीजन में आप ज्यादा मीठा खाने से भी बचें। क्योंकि ज्यादा मीठा खाने से विंटर सीजन में आलस अधिक आने लगता है। आप अपनी डाइट में फल, सब्जिय और प्रोटीन से भरपूर भोजन खाएं।
3. नकारात्मक खबरों से रहें दूर
विंटर सीजन में अगर आप खुद को मेंटली स्ट्रॉन्ग रहना चाहते हैं, तो कोशिश करें की नकारात्मक खबरों से दूरी बना कर रखें। पॉजीटिव खबरों को देखे, टीवी शो, स्पोर्ट्स या कोई फनी मूवी देखें।
4. मेडिटेशन करें
अगर आपको इस सर्दी में बाहर एक्सरसाइज करने जाने का मन नहीं है, तो ऐसे में आप मेडिटेशन भी कर सकते हैं। मेडिटेशन करने से आपका मन शांत रहता है, और आप कम तनाव महसूस करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
