Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Bad Cholesterol And Diet: कोलेस्ट्रॉल लेवल को रखना है लेवल में, तो इन चीजों से बना लें दूरी
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने से ह्दय संबंधी समस्याएं होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। आमतौर पर, हाई कोलेस्ट्रॉल खाने की खराब आदतों का परिणाम है। यदि आप स्वस्थ आहार खाते हैं तो आपको हाई कोलेस्ट्रॉल से डरने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन अक्सर यह देखा जाता है कि लोग अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करते हैं, जो हाई कोलेस्ट्रॉल का कारण बन सकती हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अध्ययन के अनुसार, दुनिया की लगभग एक तिहाई हृदय संबंधी कंडीशन उच्च कोलेस्ट्रॉल का परिणाम हैं। इसके अलावा, शोध ने यह भी निष्कर्ष निकाला कि विकासशील और विकसित देशों पर हृदय रोगों और स्ट्रोक की एक वजह हाई कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही आहार के बारे में बता रहे हैं, जो हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह बन सकते हैं और इसलिए आपको इनसे दूरी बनाकर रखनी चाहिए-

रेड मीट
रेड मीट को हमेशा कोलेस्ट्रॉल के लिए खराब माना गया है। हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों को अक्सर कोलेस्ट्रॉल लेवल को बनाए रखने के लिए इसके सेवन को सीमित करने या इससे बचने की सलाह दी जाती है। रेड मीट जैसे सूअर का मांस, बीफ और भेड़ के बच्चे में सैचुरेटिड फैट की उच्च मात्रा होती है।

बेक्ड फूड्स
हर किसी को बेक्ड आइटम्स जैसे केक, कुकीज और पेस्ट्री खाना अच्छा लगता है। ये ज्यादातर लोगों का फेवरेट स्नैक्स होता है। हालांकि, इसमें उच्च मात्रा में चीनी, मक्खन और शॉर्टिंग आदि होते हैं तो आपके कोलेस्ट्रॉल पर बुरा प्रभाव डाल सकते हैं। यह स्नैक्स आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं।

फुल फैट डेयरी प्रोडक्ट्स
यूं तो हर किसी को डेयरी प्रोडक्ट्स खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन फुल फैट डेयरी प्रोडक्ट्स हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह बन सकते हैं। फुल क्रीम मिल्क, बटर, फुल फैट योगर्ट व चीज़ आदि में सैचुरेटिड फैट की मात्रा अधिक होती है। इतना ही नहीं, चीज़ में तो सोडियम की मात्रा भी अधिक होती है। इसलिए कोलेस्ट्रॉल लेवल को मेंटेन रखने के लिए आप फुट फैट डेयरी प्रोडक्ट्स को लो फैट डेयरी प्रोडक्ट्स से स्विच करें। मक्खन के बजाय एक्स्ट्रा-वर्जिन जैतून का तेल या एवोकैडो तेल का प्रयोग करें।



Click it and Unblock the Notifications