Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
कोरोनावायरस: पैरों पर बैंगनी रंग के घाव हो सकते हैं कोरोना के लक्षण, इन्हें इग्नोर न करें
अभी तक लोग खांसी, जुकाम, बुखार और सांस लेने में होने वाली परेशानी को ही कोरोना वायरस के लक्षण के तौर पर देखा जा रहा था। लेकिन इटली और स्पेन के विशेषज्ञों ने दावा किया है कि आमतौर पर चिकनपॉक्स में पैरों पर दिखने वाला जामुनी रंग का घाव भी कोरोना संक्रमण का एक लक्षण हो सकता है। इन दोनों देशों में ऐसे लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिनके अंगूठे में गहरे घाव थे। ये लक्षण खासतौर पर बच्चों और किशोरों में देखे गए। दुनियाभर में जितनी तेजी से कोरोनावायरस के संक्रमण का दायरा बढ़ रहा है, उतना ही लक्षणों में भी बदलाव आ रहा है। दुनियाभर के देशों में हुई रिसर्च के मुताबिक, पिछले 4 महीने के अंदर कोरोना के 15 से ज्यादा नए लक्षण देखे गए हैं।
सबसे खास बात है कि ऐसे मामलों की संख्या बढ़ रही है जिसमें कोरोना के वे आम लक्षण नहीं दिखाई देते जैसे बुखार, मांसपेशियों में अकड़न और सांस में तकलीफ। संक्रमण की शुरुआत में ही ऐसे बदलाव दिखाई दे रहे हैं जिसे लोग संक्रमण का इशारा नहीं समझ पा रहे जैसे गंध महसूस न कर पाना, सिरदर्द, बोलते-बोलते सुध-बुध खो देना, पेट में दर्द और दिमाग में खून के थक्के जमना। एक्सपर्ट से जानिए, संक्रमण के कौन से लक्षण दिखने पर अलर्ट हो जाना चाहिए।

बैचेनी और भ्रम
वॉशिंगटन नर्सिंग होम की हालिया मामले की रिपोर्ट में, लगभग एक तिहाई लोग कोरोना वायरस के मरीज पाए गए। इनमें से आधे लोगों में कोई लक्षण नहीं थे, और कुछ रोगियों में असामान्य लक्षण जैसे बैचेनी या भ्रम की स्थिति जैसे लक्षण पाए गए।
ठंड लगना या मांसपेशियों में दर्द
सर्दी, बदन दर्द,फ्लू सहित कई बीमारियों के लक्षण हो सकते हैं, लेकिन कोरोना वायरस रोगियों में भी यह लक्षण पाए गए है। डब्लूएचओ ने इसे स्पष्ट लक्षण नहीं माना है लेकिन कुछ मरीजों में ये लक्षण दिखाई दिए हैं।

पांव में बैंगनी रंग का घाव
इटली में कोरोना के संक्रमण की शुरुआत में 13 साल के बच्चे का मामला सामने आया। उसके पैरों में गहरे रंग का घाव जैसा था जिसे मकड़ी के काटने का निशान मना गया। घाव बढ़ने पर उसे 8 मार्च को अस्पताल ले जाया गया। दो दिन बाद, बुखार, सिरदर्द, शरीर में खुजली, घाव पर जलन, मांसपेशियों में दर्द के लक्षण दिखे। इटली में कोरोना का पहला मामला सामने आने के 5 हफ्तों के बाद एक रिपोर्ट जारी की गई। इसमें बताया कि हॉस्पिटल में हर पांच में एक बच्चे की चमड़ी पर अलग किस्म के बदलाव दिख रहे हैं। स्पेनिश जनरल काउंसिल ऑफ पीडियाट्रिक्स काउंसिल की रिपोर्ट में सामने आया कि ऐसे मामले इटली, स्पेन और फ्रांस में कोरोना से संक्रमित मरीजों में मिले हैं, इनमें सबसे ज्यादा संख्या बच्चों की है।

स्वाद और गंध को समझ नहीं पाना
डॉक्टर्स का कहना है कि स्वाद और गंध समझ नहीं पाने या अहसास खो देने वाले लोगों को वक्त रहते सचेत हो जाना चाहिए। एक रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण कोरिया में कोरोना से पीड़ित 30 फीसदी लोगों ने गंध को न सूंघ पाना सबसे प्रमुख लक्षण था। बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ के अलावा यह भी एक अहम लक्षण है, जो संक्रमण पहचानने में मददगार साबित हो सकता है। ऐसी ही रिपोर्ट अमेरिकन एकेडमी ऑफ ओटोलैरेंगोलॉजी ने भी हाल ही में जारी की है। अमेरिकन एकेडमी की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसे लक्षण दिखने पर बिना देरी किए डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए।
सिर दर्द या चक्कर आना
सिरदर्द या चक्कर आना भी कोरोना वायरस के संकेत हो सकते हैं। द लांसेट के अध्ययन के अनुसार, कोरोना के लगभग 8 प्रतिशत रोगियों ने सिरदर्द की शिकायत की है। कुछ मामलों में चक्कर आना भी बताया गया है। लगातार चक्कर आना गंभीर स्वास्थ्य जोखिम का संकेत हो सकता है।

बदल रहे हैं कोरोना के लक्षण
कोरोना महामारी की शुरुआत में विश्व स्वास्थ्य संगठन और सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने इसके लक्षणों पर एडवाइजरी जारी की थी। जिसके मुताबिक, बुखार, सांस लेने में तकलीफ, खांसी, सीने में तेज दर्द, चेहरा या होंठ नीला पड़ना, संक्रमण का लक्षण था। लेकिन पिछले 4 महीने में जो मामने सामने आए उसमें कई और लक्षण सामने आए, इसे समझना बेहद जरूरी है। अब पेट में दर्द महसूस होना, गंध या स्वाद का पता न चलना, लगातार सिरदर्द महसूस, पैर में जामुनी रंग का घाव होने पर इसे नजरअंदाज न करें और डॉक्टरी सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
