Latest Updates
-
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी
कहीं आप भी तो नहीं खाते अधिक टमाटर? हो सकती हैं आपको ये 4 बीमारियां
टमाटर में विटामिन्स, मिनरल्स, लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं। इसे लोग कई तरह से खाते हैं, कच्चा सलाद में, सूप बनाकर, सब्जी बनाकर, सॉस, चटनी और भी कई तरह से। ये बहुत सारी हेल्थ प्रॉब्लम्स में फायदा करता है। लेकिन अगर इसे बहुत ज्यादा खाया जाए तो ये कुछ लोगों के लिए बड़ा नुकसान कर सकता है। इसमें जो फायदेमंद कंपाउंड लाइकोपीन होता है वो हेल्थ के लिए अच्छा है लेकिन इसकी ज्यादा मात्रा बॉडी में नुकसान करती है। खासकर के अगर किसी को पेट की प्रॉब्लम हो, अल्सर की तकलीफ हो या डाइजेशन की प्रॉब्लम हो। जिन्हें ब्लीडिंग की प्रॉब्लम हो उन्हें टमाटर अवॉइड ही करना चाहिए।

पाचन और गैस की समस्या
अधिक टमाटर खाने से गैस्ट्रिक एसिड बनता है, जिसकी वजह से एसिड रिफलक्स और सीने में जलन का एहसास होने लगता है। अगर आप भी पाचन की समस्या से परेशान हैं, तो टमाटर का सेवन करना बंद कर दें। इसके अलावा जो व्यक्ति गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स से पीड़ित हैं, उन्हें भी टमाटर का सेवन कम करना चाहिए। इससे आपको गैस की समस्या से राहत मिलेगी।

किडनी की समस्या
किडनी की समस्या से पीड़ित मरीजों को भी टमाटर से दूर रहना चाहिए। अमेरिका के स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग के अनुसार, टमाटर में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, इसलिए क्रोनिक किडनी रोग से पीड़ित मरीजों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही टमाटर में ऑक्सालेट नाम का एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो किडनी के मरीजों के लिए नुकसानदायक होता है। अगर आप किडनी की समस्या से परेशान हैं, तो टमाटर का सेवन बंद कर दें।

ज्वॉइंट में दर्द
जोड़ों में दर्द और सूजन से परेशान लोगों को भी टमाटर का सेवन नहीं करना चाहिए। टमाटर में क्षारीय पदार्थों की अधिकता होती है, जो जोड़ों के दर्द को बढ़ा सकती है। इसमें सोलनिन नामक तत्व पाया जाता है, जो शरीर के ऊतकों में कैल्शियम का निर्माण करता है, इससे जोड़ों में दर्द और सूजन की परेशानी बढ़ जाती है।

स्किन एलर्जी
टमाटर के अधिक सेवन से लाइकोपेनोडर्मिया नामक स्किन से जुड़ी समस्या हो सकती है। लाइकोपेनोडर्मिया किसी भी व्यक्ति को तब होता है, जब उसके शरीर में लाइकोपीन की मात्रा अधिक हो जाती है। एक व्यक्ति को पूरे दिन में 75 मिलीग्राम से ज्यादा लाइकोपीन का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा टमाटर के अधिक सेवन से शरीर पर चकत्ते होने लगते हैं। इसका मुख्य कारण है, टमाटर में पाया जाने वाला हिस्टामाइन नामक यौगिक तत्व। इसकी अधिकता से शरीर पर चकत्ते होने लगते हैं।



Click it and Unblock the Notifications