Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
18+ को फ्री कोरोना बूस्टर डोज, 15 जुलाई से सरकारी अस्पतालों में लगवा सकेंगे
केंद्र सरकार ने 15 जुलाई से 18+ लोगों के लिए कोरोना का बूस्टर डोज फ्री में देने का ऐलान किया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। आजादी के अमृत काल के अवसर पर सरकार ने 15 जुलाई 2022 से अगले 75 दिनों तक 18 या उससे ज्यादा उम्र वाले सभी लोगों को सरकारी केंद्रों पर मुफ्त में कोरोना का बूस्टर डोज लगाने का फैसला किया है।

बूस्टर डोज का अंतर भी घटा
बीते सप्ताह ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना की दूसरी डोज और बूस्टर डोज लेने के बीच के अंतर को घटाकर 6 महीने कर दिया था, जो पहले 9 महीने था। इसके अलावा देश में ज्यादातर लोगों को टीकाकरण के दायरे में लाने के लिए 1 जून से 'हर घर दस्तक अभियान 2.0' की भी शुरुआत की गई थी। दो महीने का यह अभियान फिलहाल जारी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश में टीकाकरण के योग्य लोगों में से 96 फीसदी ने पहली डोज ले ली है। इसके अलावा 87 फीसदी लोग पहला टीका लगवा चुके हैं।
बूस्टर डोज से शरीर का इम्यून रिस्पॉन्स बढ़ेगा
ICMR समेत कई अंतरराष्ट्रीय संस्थानों की स्टडी में पता चला है कि कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक के करीब 6 महीने बाद शरीर में एंटीबॉडी का स्तर कम हो जाता है। बूस्टर डोज देने पर इम्यून रिस्पॉन्स बढ़ता है।

बूस्टर डोज के लिए लगते थे पैसे
अभी देश में कोरोना वैक्सीन का पहला और दूसरा डोज मुफ्त है, जबकि बूस्टर डोज के लिए भुगतान करना होता है। ज्यादातर राज्यों में 60 साल के कम उम्र वालों को बूस्टर के लिए जेब ढीली करनी पड़ रही थी। अब सरकार ने बूस्टर डोज को न सिर्फ मुफ्त करने का फैसला किया है बल्कि इसे लेकर जागरूकता अभियान चलाने का भी फैसला किया है।
75 दिनों तक के लिए चलेगा मुफ्त बूस्टर डोज अभियान
फिलहाल बूस्टर डोज सिर्फ सीमित समय तक मुफ्त में लगेगी। दरअसल, आजादी के 75 साल पूरा होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी के तहत 15 जुलाई से 75 दिनों तक 18 साल या उससे ऊपर के आयु वाले लोगों को फ्री में मिलेगा बूस्टर डोज।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
