Latest Updates
-
Chaturmas 2026: चातुर्मास कब से शुरू होगा? इस दौरान क्या करें और क्या न करें? जानें सभी जरूरी नियम -
International Self Care Day: अच्छी सेहत के लिए सेल्फ-केयर है जरूरी, रोजाना अपनाएं ये 5 सेल्फ केयर हैबिट्स -
रात में राजमा भिगोना भूल गए? इन आसान ट्रिक्स से बिना भिगोए भी बन जाएगा एकदम नरम राजमा -
National Cousins Day 2026 Wishes: नेशनल कजिन्स डे पर अपने भाई-बहन भेजें ये खास मैसेज, यादगार बन जाएगा दिन -
CJP Protest Delhi: आलिया भट्ट से लेकर सलमान खान तक, छात्रों के समर्थन में उतरे ये बॉलीवुड सितारे -
Chia Seeds Vs Sabja Seeds: चिया सीड्स या सब्जा के बीज, जानिए आपकी सेहत के लिए क्या बेहतर? -
टूटते-झड़ते बालों से हैं परेशान? ट्राई करें गुड़हल और नारियल तेल से बना हेयर ऑयल, रुक जाएगा Hair Fall -
6 महीने के बच्चे को सॉलिड फूड देते समय न करें ये 5 गलतियां, 'बच्चों की डॉक्टर' ने बताई सही शुरुआत -
हेल्दी दिखने वाले ये 7 फूड्स बढ़ा सकते हैं आपका ब्लड शुगर, खरीदने से पहले जरूर पढ़ लें लेबल -
National Broadcasting Day 2026: 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानें इसका इतिहास
coronavirus: केरल सरकार ने जारी किया मरीजों का मेन्यू, देसी और विदेशियों के लिए होगा अलग-अलग
भारत में जिस तेजी से कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। लोग इससे बचने के लिए उतने ही तरकीबों पर काम कर रहे हैं। सरकार भी अपनी तरफ से हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इस वायरस की वजह से अभी तक 3 लोगों की जान चुकी हैं।
बता दें कि सबसे पहले केरल से कोरोना वायरस का मामला सामने आया था। केरल में जो लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखकर उन पर मॉनिटरिंग की जा रही है। बुधवार को केरल में 24 सक्रिय मामले दर्ज किए गए है। राज्यभर के विभिन्न अस्पतालों में लोगों को अलग अलग रखा गया है। केरल सरकार ने सरकारी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड में रखे गए मरीजों के खान-पान के लिए अलग मेन्यू जारी किया है। एर्नाकुलम के जिला कलेक्टर एस सुहास के अनुसार, कालामसेरी सरकारी मेडिकल कॉलेज 2 अलग-अलग मेन्यू दे रहा है, एक भारतीय नागरिकों के लिए और दूसरा विदेशियों के लिए तो आइए हम आपको बताते हैं दोनों तरह के मेन्यू के बारे में।

पहले भारतीय नागरिकों के लिए
- ब्रेकफास्ट : नाश्ते में डोसा, सांभर, उबले अंडे, 2 संतरे, चाय और एक लीटर पानी की बोतल।
- इसके बाद 10.30 बजे फलों का जूस।
- लंच: दोपहर खाने में केरल के पांरपारिक पकवानों के साथ ही फिश फ्राई और मिनरल वाटर दिया जाएगा।
- ईवनिंग स्नैक्स: शाम को चाय के साथ एक स्नैक्स या बिस्किट और
- डिनर : रात के खाने में अप्पम, स्टू और 2 केले शामिल होंगे।

वहीं विदेशी नागरिकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल उनके लिए भी एक मेन्यू तैयार किया है।
-ब्रेफफास्ट: सूप, फल (कच्ची ककड़ी, नारंगी, केला) और 2 उबले अंडे।
- इसके बाद 11 बजे करीब अनानास का रस।
- लंच: दोपहर का खाना 12 बजे दिया जाएगा। खाने में रोटी, पनीर और फल देंगे।
- शाम को 4 बजें फलों का रस और
- डिनर: रात के खाने में रोटी, तले हुए अंडे और फल दिए जाएंगे।
- बच्चों के लिए दूध होगा।इसके अलावा सभी को रोजाना पढ़ने के लिए अखबार जरुर दिया जाएगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications