Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
Ghee in Navel: रात में चंद बूंदे घी की नाभि में लगाएं कब्ज से छुट्टी पाएं, ये है लगाने का तरीका
इंडियन फैमिलीज में घी का सेवन बहुत सामान्य सी बात है। घरों में घी बनाना भी नॉर्मल है। आयुर्वेद में घी के गुणों के बारे में बताया गया है। न सिर्फ खाने में बल्कि कई तरह की बीमारियों में भी घी औषधि की तरह काम करता है। चाहें जोड़ों का दर्द हो या फिर कब्ज, इन बीमारियों में सिर्फ चंद बूंदे घी की इस्तेमाल करने से सारी बीमारियां छू मंतर हो जाती है। लेकिन आपको अच्छे रिजल्ट के लिए घी को अपनी नाभि में लगाना होगा, तब ही आपको इसके हैरान करने वाले फायदे देखने को मिलेंगे।

होंठ की रंगत बढ़ाएं
पहले के जमाने में होंठ फटने पर लोग नाभि में घी लगाया करते थे। नाभि में घी लगाने से होंठ नर्म-मुलायमबनते है। अगर आपके होंठ हर मौसम में कटे-फटे रहते है और उस पर दरारे बनी रहती है तो आपको नाभि में दो बूंदे घी की लगानी चाहिए। ऐसा करने से होंठों की त्वचा में मॉइश्चराइज के साथ रंगत भी आती है।

घुटनों का दर्द होता है गायब
अगर आप लंबे समय से घुटनों में दर्द और सूजन की समस्या से परेशान है, तो रोज रात को नाभि में घी लगाकर मालिश करें। घी में में मौजूद दर्द निवारक गुण से आपको राहत मिलेगी। इसलिए हर रात ये नुस्खा जरुर अजमाएं।

हेयरफॉल को रोकें
मानसून आते ही हेयरफॉल की समस्या बढ़ जाती है। रात में नाभि में घी लगाने से कई हद तक हेयरफॉल पर कंट्रोल कर सकते हैं। बाल कई कारणों से गिर सकते हैं। लेकिन कई बार ये नुस्खा काम कर जाता है। इसलिए इसे जरुर ट्राय करें।

कब्ज की छुट्टी
नाभि में घी का इस्तेमाल करने से कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। घी में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है और नाभि पर लगाने से यह अवशोषित होकर आप को काफी फायदा पहुंचा सकता है।

नाभि में घी लगाने के साइडइफेक्ट
वैसे तो नाभि में घी लगाने के कोई साइडइफेक्ट्स की जानकारी नहीं मिलती है लेकिन अगर आपको घी से किसी प्रकार की एलर्जी है तो आप इसे हाथों या पांव की स्किन पर लगाकर टेस्ट कर सकते हैं। अगर आपको किसी प्रकार रिएक्शन नजर आए तो डॉक्टर से जरुर मिले।

ऐसे लगाएं घी
रात को सोने से पहले घी को गुनगुना करके 5-7 बूंदें नाभि में डालकर धीरे-धीरे अंगुली से मालिश करें। नाभि के साथ आसपास भी घी लगने से फायदे होता है।



Click it and Unblock the Notifications
