Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
गूगल ने कोरोना वायरस से बचने के लिए शेयर किया सेफ्टी टिप्स, ये पांच चीजें करने के लिए कहा
कोरोना के आतंक से हर कोई खौफजदा है, इससे बचने के लिए हर जगह इसे लेकर कई तरह की सेफ्टी एडवाइजरी जारी हो रही है। कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया में इस वायरस से जुड़ी कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। जिसे पढ़ने के बाद लोग इस वायरस से बचने के लिए कई तरह के तरकीबे अपना रहे हैं। लोग इस वायरस के वजह से बेवजह पैनिक महसूस नहीं करे इसके लिए डब्लूएचओ समेत कई हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने कई तरह की हेल्थ एडवाइजरी जारी की है।
इंटरनेट पर वायरल हो रहे कोरोना वायरस से जुड़े कई अफवाहों को मद्देनजर रखते हुए गूगल ने हाल ही में होमपेज पर कोरोना वायरस से संबंधित सेफ्टी टिप्स को होमपेज पर अपडेट किया था।

इस सर्च इंजन पर नोटिस लगा हुआ था " DO THE FIVE, Help Stop Coronavirus. (ये पांच चीजें करके, कोरोना वायरस को रोकने में मदद करें) ये अलर्ट सर्च बार के नीचे " आई एम फीलिंग लक्की" टैब के नीचे नजर आ रहा था।
इस अलर्ट को क्लिक करने पर डब्लूएचओ की तरफ से जारी सूचना का सारांश नजर आ रहा था, जिसमें बताया गया था कैसे प्रकोप से सर्वव्यापी महामारी बन चुके कोरोना वायरस से बचाव करें।
ये थे सेफ्टी टिप्स
कोरोना वायरस से जुड़े सेफ्टी टिप्स
1. अक्सर हाथ धोएं।
2. खांसते वक्त कोहनी का इस्तेमाल करें
3. बार-बार चेहरा न छूएं।
4. लोगों से 3 फीट की दूरी बनाकर चलें।
5. बीमार महसूस होने पर घर पर रहें।
इसके अलावा गूगल ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को सावधान करने के उद्देश्य से इस पोस्ट को ट्वीटर पर भी शेयर किया है। दुनियाभर से 169,652 कोरोना वायरस के मामले सामने आ चुके है जिसमें से अभी तक 6518 तक की इसकी वजह से मौत हो चुकी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
