Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
कोरोना वैक्सीन लगवाने के पहले और बाद में क्या करें और क्या नहीं, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन
मामले सामने आ रहे हैं। लगातार बढ़ रहे संक्रमण के चलते अस्पतालों में बेड कम पड़ गए हैं और इलाज के अभाव में रोजोना कई मरीजों की मौत हो रही है। इस बीच सरकार वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है और तेजी से लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। वैक्सीन को लेकर अभी भी लोगों के मन में गलत धारणा बनी हुई है। और इस वजह से लोग टीका लगवाने से बच रहे हैं। इसी संशय को दूर करने के लिए सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है, जिसमें साफ बताया गया है कि टीका लगवाने से पहले और बाद में क्या करना जरूरी है और किन चीजों बचकर रहना है।

किसी तरह की एलर्जी है तो डॉक्टर को जरूर बताएं
स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार, अगर आपको पहले से कोई एलर्जी है और पहले भी वैक्सीन लगवाने पर आपको परेशानी हुई थी तो आपको वैक्सीन लगवाने से पहले डॉक्टर को यह बात बता देनी चाहिए। वैक्सीन से एलर्जी होने पर आपको एलर्जी स्पेशलिस्ट के पास भेजा जाएगा और उसकी सलाह के अनुसार की आगे आपको टीका लगाया जाएगा।

अपनी तबीयत के बारे में डॉक्टर से न छुपाएं
अगर आपकी तबियत खराब है तो वैक्सीन लगवाने से पहले डॉक्टर के इस बारे में जरूर बताएं। इसके साथ ही प्रेग्नेंसी, कॉम्प्रोमाइज इम्यून सिस्टम और बुजुर्ग व्यक्तियों के कोई गंभीर बीमारी होने पर उन्हें टीका नहीं दिया जाता है। इन लोगों को डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और उसी के निर्देश पर आगे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।

साइड इफेक्ट के बारे में जागरुक रहना जरूरी
वैक्सीन लगवाने के बाद आपके शरीर में कुछ साइड इफेक्ट नजर आते हैं, जिसका मतलब होता है कि बॉडी में वैक्सीन काम कर रही है। वैक्सीन लगवाने के बाद आपके जिस हाथ में वैक्सीन लगी है उसमें दर्द होना, हल्का बुखार आना, थकान, सरदर्द, मांसपेशियों या ज्वाइंट्स में दर्द आम बात है। अगर आपको भी वैक्सीन लगवाने के बाद इनमें से कोई परेशानी हो रही है तो चिंता की कोई बात नहीं है वैक्सीन आपके शरीर में काम कर रही है। इनके अलावा कोई समस्या हो या ज्यादा परेशानी हो तो डॉक्टर से संपर्क करें।

वैक्सीन लगाने के बाद 15 मिनट आकलन
वैक्सीनेशन के बाद टीका लगवाने वाले शख्स का 15 मिनट तक आकलन किया जाता है। वहीं अगर आपको वैक्सीन से कोई एलर्जी है तो 30 मिनट तक आपको वैक्सीनेशन सेंटर में ही रुकना होगा। इस दौरान अगर आपको कोई परेशानी होती है तो डॉक्टर को बताएं। इसके अलावा अगर आपको घर आने पर भी ज्यादा परेशानी होती है तो डॉक्टर से संपर्क करें। वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर आप यह पता कर सकते हैं कि ज्यादा परेशानी होने पर किस डॉक्टर से संपर्क करना है।

रिएक्शन होने पर मेडिकल सुपरवाइजर को तुरंत बताएं
वैक्सीन लगाने के बाद अगर शख्स को किसी अनपेक्षित या गंभीर रिएक्शन और एलर्जी हो रही है तो तुरंत मेडिकल सुपरवाइजर को बताएं। जितनी जल्दी डॉक्टर को आपके बारे में पता चलेगा उतना जल्दी आपका इलाज हो सकेगा और आपको कम से कम परेशानी होगी।



Click it and Unblock the Notifications
