Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अब घर बैठे इन लोगों को मिलेगी कोरोना वैक्सीन, केंद्र सरकार ने की घोषणा
भारत में कोरोना वायरस वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत लोगों को जल्दी वैक्सीन लगे और लोगों तक वैक्सीन की पहुंच आसान हो सकें, इसके लिए केंद्र सरकार बहुत बड़ा कदम उठाने जा रही हैं। अब केंद्र सरकार द्वारा घर-घर जाकर लोगों का टीकाकरण करने की योजना बनाई है। जिसके तहत केंद्र सरकार ने घोषणा की है, देश में दिव्यांगों और चलने-फिरने में असमर्थ लोगों को उनके घर पर जाकर कोविड-19 का वैक्सीन लगाया जाएगा। केंद्र सरकार की इस घोषणा के बाद देश में टीकाकरण को गति मिलने की उम्मीद है।

डोर-टू-डोर किया जाएगा टीकाकरण
देश में पहले से ही ग्रामीण और रिमोट एरिया में हेल्थ वर्कर्स घर-घर जाकर वैक्सीनेशन कर रहे हैं। इसी बीच हेल्थ मिनिस्ट्री का कहना है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या में भले ही गिरावट आ गयी है। लेकिन, अभी देश के कुछ हिस्सों में कोरोना वायरस के दूसरी लहर का असर बना हुआ है। मंत्रालय के अनुसार, सप्ताहभर पहले रिपोर्ट किए गए 62.73 प्रतिशत केसेस केवल केरल में ही है और यहां एक लाख से अधिक लोगों का इलाज भी चल रहा है।
66 प्रतिशत आबादी को मिला है एक डोज
मंत्रालय के अनुसार, देश में वैक्सीनेशनन अभियान के तहत 66 प्रतिशत आबादी को कोरोना वैक्सीन का एक डोज़ मिल चुका है जबकि 23 प्रतिशत लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। कोरोना वैक्सीन के 63.7 प्रतिशत टीके ग्रामीण क्षेत्रों में रहनेवाले लोगों को लगाए गए हैं जबकि, 35.4 प्रतिशत टीके की शहरों में लगाए गए ।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
