Latest Updates
-
April Fool's Day 2026 Wishes: मूर्खों के सरताज...अप्रैल फूल पर दोस्तों-रिश्तेदारों को भेजें ये फनी मैसेज -
Aaj Ka Rashifal 1 April 2026: मेष से मीन तक कैसा रहेगा महीने का पहला दिन? जानें शुभ अंक और रंग -
April Fool's Day 2026: लंगोटिया यारों की 'बत्ती गुल' कर देंगे ये फनी मैसेजेस, हंसी रोकना होगा मुश्किल -
Lucky Signs: घर से निकलते समय इन 5 चीजों का दिखना माना जाता है बेहद शुभ, समझ जाएं जल्द बदल सकती है किस्मत -
Mysterious Temples Of India: भारत के 5 रहस्यमयी मंदिर, जहां का प्रसाद घर ले जाना होता है मना -
नारियल या सरसों का तेल? बालों की ग्रोथ के लिए कौन है नंबर-1, जानें सफेद बालों का पक्का इलाज -
April Fool's Pranks: अपनों को बनाना चाहते हैं अप्रैल फूल? ट्राई करें ये प्रैंक्स, हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट -
Mahavir Jayanti 2026: अपने बेटे के लिए चुनें भगवान महावीर के ये 50+ यूनीक नाम, जिनका अर्थ है बेहद खास -
डायबिटीज के मरीज ब्रेकफास्ट में खाएं ये 5 चीजें, पूरे दिन कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर लेवल -
Today Bank Holiday: क्या आज बंद रहेंगे बैंक, स्कूल और शेयर बाजार; जानें आपके शहर का क्या है हाल
ग्रीन टी का चाहिए पूरा लाभ, तो पीते समय ना करें यह गलतियां
एक फिटनेस फ्रीक की डाइट में ग्रीन टी शामिल ना हो, ऐसा तो संभव ही नहीं है। जब लोग वजन कम करने और अपने मेटाबॉलिज्म को बूस्टअप करने की दिशा में कदम बढ़ाते हैं तो ऐसे में वह अपनी रेग्युलर टी को ग्रीन टी से स्विच करते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट्स से लेकर अन्य कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होती है और इसलिए हर किसी को इसे डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। हालांकि, किसी भी चीज का लाभ वास्तव में तभी मिलता है, जब उसका सेवन सही तरह से किया जाए। यही नियम ग्रीन टी के सेवन पर भी लागू होता है। ऐसी कई बातें हैं, जिनका ध्यान ग्रीन टी पीते समय रखा जाना चाहिए। जानिए इस लेख में-

अपने भोजन के ठीक बाद ग्रीन टी पीना
कुछ लोगों को ऐसा लगता है कि अगर वह खाने के बाद ग्रीन टी का सेवन करते हैं तो इससे उनकी भोजन की कैलोरी बर्न हो जाएगी। जबकि वास्तव में ऐसा कुछ भी नहीं होता। सच्चाई तो यह है कि खाने के ठीक बाद ग्रीन टी का सेवन करना सही नहीं माना जाता। दरअसल, खाना खाने के बाद उसके प्रोटीन को पचने में समय लगता है और अगर इस बीच ग्रीन टी का सेवन किया जाए तो शरीर को भोजन से प्रोटीन अब्जॉर्ब करने में समस्या होती है।

बहुत गर्म ग्रीन टी का सेवन करना
ग्रीन टी का सेवन सेहत के लिए लाभदायक होता है, लेकिन आपको इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि यह बहुत अधिक गर्म ना हो। दरअसल, अत्यधिक गर्म ग्रीन टी पीने से न केवल सह बेस्वाद लगती है, बल्कि इससे आपके पेट और गले को भी नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए कोशिश करें कि आप ग्रीन टी को गर्म पीएं, लेकिन वह उबलती हुई ना हो।

सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीना
यह सच है कि ग्रीन टी सिस्टम को रिचार्ज और डिटॉक्सीफाई करती है। इसलिए कुछ लोग इसे सुबह उठते ही खाली पेट पीना पसंद करते हैं। हालांकि, ग्रीन टी पीने का यह तरीका भी सही नहीं है। दरअसल, जब आप सुबह उठते हैं तो आपने कई घंटों की फास्टिंग की होती है, इसलिए इस दौरान आपको कुछ ऐसा खाना चाहिए जो हल्का हो और आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट अप करे। ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और पॉलीफेनोल्स होते हैं जो पेट में एसिड के उत्पादन को बढ़ा सकते हैं और पाचन को परेशान कर सकते हैं।

गर्मागर्म ग्रीन टी में शहद मिलाना
ज्यादातर लोग ग्रीन टी में शहद मिलाना पसंद करते हैं क्योंकि यह चीनी की अपेक्षा एक स्वस्थ विकल्प है और इसका स्वाद भी बेहद अच्छा होता है। लेकिन अगर आप शहद का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको यह भी पता होना चाहिए कि आपको इसे कब अपनी ग्रीन टी में मिलाना है। उदाहरण के तौर पर, अगर आप ग्रीन टी के उबलते प्याले में शहद मिलाते हैं, तो संभावना है कि शहद के पोषक तत्व नष्ट हो जाएंगे। इसलिए, अपनी ग्रीन टी का तापमान थोड़ा कम होने दें, फिर इसमें दालचीनी, शहद, जो भी आप जोड़ना चाहते हैं, मिला लें।

ग्रीन टी के साथ दवाओं का सेवन करना
यह गलती भी अक्सर लोग कर बैठते हैं। कुछ लोगों को सुबह-सुबह ग्रीन टी पीने की आदत होती है और वह अक्सर उसके साथ अपनी दवाई ले लेते हैं। हालांकि, यह बेहद हानिकारक हो सकता है क्योंकि आपकी गोली के केमिकल्स आपकी ग्रीन टी के साथ मिल सकते हैं, जिससे एसिडिटी हो सकती है। इसलिए, हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि आप अपनी दवाई को हमेशा ही पानी के साथ लें।

दिन भर ग्रीन टी का सेवन करना
यह सच है कि ग्रीन टी सामान्य चाय की अपेक्षा एक स्वस्थ विकल्प है। लेकिन अगर आप एक टी लवर हैं तो इसका अर्थ यह नहीं है कि आप दिन भर ग्रीन टी का ही सेवन करते रहें। चाय या कॉफी की तरह ही ग्रीन टी में भी कैफीन होता है और अगर आप इसका सेवन जरूरत से ज्यादा करते हैं तो इससे आपकी कैफीन की खपत बढ़ जाती है। जिससे सिरदर्द, सुस्ती, चिंता, चिड़चिड़ापन आदि कई तरह की समस्याएं होती हैं। इतना ही नहीं, ग्रीन टी का अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर में आयरन के अवशोषण में भी समस्या होती है। इसलिए, सुनिश्चित करें कि आप दिन में 2-3 कप ही ग्रीन टी लें और इससे ज़्यादा इसका सेवन न करें।

ग्रीन टी की पत्तियों को पानी में लंबे समय तक छोड़ना
ग्रीन टी बनाते समय पहले पानी को उबाला जाता है और फिर ग्रीन टी बैग्स को उसमें डाला जाता है। लेकिन ग्रीन टी की पत्तियों को ज्यादा देर तक पानी में डाले रखने से पत्तियों में पहले से मौजूद पोषक तत्व नहीं निकलेंगे। यह आदत न केवल आपकी चाय को टॉक्सिक बना देगी, बल्कि इससे आपकी चाय का स्वाद भी कड़वा हो जाएगा।

ग्रीन टी में कई तरह के फ्लेवर एड करना
कई लोगों को ग्रीन टी का स्वाद बहुत अधिक पसंद नहीं आता है और इसलिए वह मार्केट में मौजूद तरह-तरह के फ्लेवर वाली ग्रीन टी का सेवन करते हैं। यह पीने में भले ही अलग हो, लेकिन इनके सेवन से एक नुकसान यह होता है कि इससे आपको पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। दरअसल, ग्रीन टी में फ्लेवर एड करने से उसके पोषक तत्वों में कमी आ जाती है।

जल्दबाजी में ग्रीन टी पीना
कुछ लोग सुबह ऑफिस जाते समय ग्रीन टी का सेवन करते हैं। ऐसे में वह जल्दबाजी में होते हैं, लेकिन इस तरह भी ग्रीन टी पीना सही नहीं माना जाता। दरअसल, ऐसा करने से आप ग्रीन टी पीने के बाद भी अपने माइंड को अलर्टनेस और मेटाबॉलिक रेट को बूस्ट अप करने जैसे बेनिफिट्स से वचिंत रह जाएगे। इसलिए, ग्रीन टी को हमेशा तब पीएं, जब आप रिलैक्स मूड में हों ताकि आप इसे एन्जॉय भी कर सकें।

एक ही समय में दो ग्रीन टी बैग डालना
कुछ लोगों की सोच यह भी होती है कि अगर वह एक ही कप में दो ग्रीन टी बैग डालेंगे तो इससे अधिक कैलोरी बर्न होगी और इसलिए, उन्हें वजन कम करने में मदद मिलेगी। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं होता। एक कप में रोजाना दो ग्रीन टी बैग्स मिलाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं और एसिडिटी भी हो सकती है।
ग्रीन टी बैग्स को गलत तरह से स्टोर करना
किसी भी चीज का स्वाद व उसकी क्वालिटी मुख्य रूप से इस बात पर निर्भर करती है कि आप उसे किस तरह स्टोर करते हैं। कभी भी ग्रीन टी बैग्स को खुले कंटेनर में स्टोर नहीं करना चाहिए। दरअसल, ग्रीन टी जब लगातार हवा के संपर्क में रहती हैं तो ऐसे में उसके पोषक तत्व कम हो जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











