Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
EMM Negative: गुजराती व्यक्ति में मिला दुर्लभ ब्लड ग्रुप, दुनिया में सिर्फ 10 लोगों का है ये ब्लड ग्रुप
अब तक आपने कितने तरह के ब्लड ग्रुप के बारे में सुना है। शायद ए, बी, ओ या फिर एबी। लेकिन क्या आपने कभी ईएमएम (EMM) नेगेटिव ब्लड ग्रुप के बारे में सुना है। शायद, आपको भी ये बात जानकर हैरानी होगी कि हाल ही में ये एक और तरह का ब्लड ग्रुप मानव शरीर में पाया गया है। जो अभी रिसचर्स के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है। तो आइए जानते है इस नए यूनिक ब्लड ग्रुप की पहचान कैसे और कहां हुई और इसको लेकर किस तरह के तथ्य सामने आए है।

क्या है पूरा मामला
सूरत में समर्पण रक्तदान केंद्र के चिकित्सक सनमुख जोशी के अनुसार, 65 वर्षीय मरीज, जिसे हार्ट अटैक आने के बाद इलाज के लिए अहमदाबाद लाया गया था, उसे हार्ट सर्जरी के लिए ब्लड की जरूरत थी। जब अहमदाबाद की लेबोरेट्री में उनके ब्लड टाइप की पहचान नहीं की जा सकी, तो सैम्पल सूरत ब्लड डोनेशन सेंटर में भेजे गए।
पूरे विश्लेषण के बाद, यह बात सामने आई कि ये सैंपल किसी स्पेशल ग्रुप से संबंधित नहीं था, और ऐसे में उस बुजुर्ग व्यक्ति के ब्लड सैंपल, उसके रिश्तेदारों के साथ, टेस्टिंग के लिए अमेरिका भेजे गए। जिसके बाद बुजुर्ग व्यक्ति के ब्लड टाइप को ईएमएम (EMM) के रूप में पहचाना गया, जिससे यह भारत में सबसे दुर्लभ ब्लड ग्रुप का पहला और दुनिया का दसवां ब्लड ग्रुप बन गया है।

EMM ब्लड ग्रुप क्या है?
बायोकैमिकल, सीरोलॉजिकल और अनुवांशिक कारणों के आधार पर 376 से अधिक प्रकार के ब्लड ग्रुप एंटीजन हैं। बाकी के एंटीजन असाइन नहीं किए गए हैं और उन्हें हाई इंसीडेंस (901 सीरिज), लो इंसीडेंस एंटीजन (700 सीरिज) या कलेक्शन (200 सीरिज) के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। EMM ब्लड ग्रुप हाई इंसीडेंस एंटीजन की श्रेणी में आता है। यह 901 सीरिज (901008) में है। एंटीबॉडी एंटी-एएमएम ब्लड के रेड ब्लड सेल्स में पाई जाती है। एशियन जर्नल ऑफ ट्रांसफ्यूजन साइंस में 2021 में पब्लिश स्टडी के अनुसार, इस ब्लड ग्रुप वाले लगभग 10 लोग हैं और ये सभी पाकिस्तान, अमेरिका, जापान, मेडागास्कर और अफ्रीका जैसे विभिन्न देशों से संबंधित हैं।
ब्लड ग्रुप के प्रकार
ब्लड ग्रुप ओ - इसमें कोई एंटीजन नहीं होता है, लेकिन प्लाज्मा में एंटी-ए और एंटी-बी दोनों एंटीबॉडी होते हैं।
ब्लड ग्रुप एबी - इसमें ए और बी दोनों एंटीजन होते हैं, लेकिन एंटीबॉडी नहीं होते हैं।
ब्लड ग्रुप ए - प्लाज्मा में एंटी-बी एंटीबॉडी के साथ रेड ब्लड सेल्स पर ए एंटीजन होता है।
ब्लड ग्रुप बी - प्लाज्मा में एंटी-ए एंटीबॉडी के साथ बी एंटीजन होता हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications