Latest Updates
-
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स
H3N2 Influenza: इन टिप्स की मदद से अपने परिवार को रखें सुरक्षित
क्या आप भी पिछले कुछ दिनों से सर्दी-खांसी से परेशान है और क्या आप पिछले कुछ दिनों से शरीर में कमजोरी महसूस कर रहे है। तो बतादें कि ये सभी लक्षण H3N2 फ्लू के भी हो सकते है। जिसको समय रहते गंभीरता से लेना बहुत जरूरी है। दरअसल मार्च के पहले सप्ताह में दिल्ली, मुंबई, यूपी सहित भारत के कई हिस्सों में H3N2 फ्लू के मामलों में अचानक वृद्धि देखी गई है, इस वायरस से अबतक हरियाणा और कर्नाटक दोनों ही राज्यों से एक व्यक्ति की जान जा चुकी है। यही कारण है कि इस नए वायरस को लेकर लोगों में डर का माहौल है। इस वायरस के लक्षण कुछ-कुछ कोविड-19 की तरह ही हैं। ऐसे में इन दोनों की पहचान करना मुश्किल होता जा रहा है। हालांकि केंद्र ने इन्फ्लूएंजा से खुद को बचाने के लिए एक महत्वपूर्ण सलाह जारी की है। यहां हम आपको H3N2 फ्लू के लक्षण बताने के साथ ही अपने परिवार को इस वायरस से बचाने के तरीकों के बारे में बताने जा रहे है।

H3N2 फ्लू वायरस के लक्षण क्या है
- ठंड का एहसास
- लगातार खांसी आना
- छीकें आना
- नाक बहना
- सांस लेने में तकलीफ
- बुखार
- उल्टी आना
- बैचेनी
- गले में दर्द और खराश
- मसल्स पेन
- दस्त की शिकायत
H3N2 फ्लू वायरस कैसे फैलता है
- जब कोई व्यक्ति सामने वाले या आसपास के व्यक्ति के सामने खांसता या छींकता है, तो H3N2 वायरस से संक्रमित व्यक्ति से बात करने पर इस वायरस के अंश या यूं कहें उसके ड्रॉप्लेट्स सामने वाले व्यक्ति तक पहुंचकर उसे संक्रमित कर सकते हैं।
- अगर इस वायरस के कण किसी सतह पर लगे हों तो ऐसी सतह को छूकर मुंह या नाक पर लगा लेने पर भी व्यक्ति इस वायरस की चपेट में आ सकता है।
- गर्भवती महिला, बच्चों, वृद्धों और पहले से किसी बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को इस वायरस से संक्रमित होने का खतरा ज्यादा रहता है।
ऐसे करें H3N2 वायरस से अपने परिवार का बचाव
- घर के सभी सदस्यों को बार-बार हाथ धोने की आदत ड़ालनी होगी। अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ करने के लिए साबुन और पानी का उपयोग करें।
- अगर आप या आपके परिवार के सदस्य कहीं बाहर जाते है तो थोड़ी-थोड़ी देर में अल्कोहल-आधारित हैंड सैनिटाइज़र का उपयोग करें।
- खांसी या छींक आने पर मुंह को कवर करें। या फिर अपनी कोहनी में छींकें या खाँसें। और फिर तुरंत अपने हाथ धो लें।
- जितना हो सकें आंखों, नाक और मुंह सहित अपने चेहरे को अत्यधिक छूने से बचें।
- घर के दरवाजे, खिड़कियां या फिर अन्य सामान्य रूप से छुई जाने वाली सतहों को साफ रखें ताकि वायरस आपकी बॉडी में प्रवेश न कर सके।
- जितना संभव हो भीड़भाड़ में जाने से बचें।
- बीमार लोगों से दूरी बनाकर रखें।
- घर के बुजुर्ग, गर्भवती या किसी अन्य गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को बाहर जा जाने दें।
- घर के किसी भी सदस्य को जुकाम या खांसी लगे तो ना सिर्फ घर के बाहर बल्कि घर में भी मास्क पहनें रखें।
- कपड़े, तौलिये या पानी की बोतल जैसी पर्सनल चीजों को शेयर करने से बचें।
- संभव हो तो अकेले ही खाना खाए।
- भरपूर मात्रा में पानी पीए ताकि बॉडी हाइड्रेटेड रहें।
- अपने इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए डाइट का खास ख्याल रखें।
- नियमित रूप से योग और एक्सरसाइज करें।
- डॉक्टरी सलाह पर ही कोई दवाई लें, अन्यथा ब्रोंकाइटिस से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
