Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Happy New Year :अपनी असफलता को सफलता में बदलने और नये चैलेंजेंस को पूरा करने के आइडियाज़
असफलता से ही सफलता का रास्ता खुलता है। असफलता ही सीखने का सबसे बड़ा जरिया होता है। असफलता सीखने का एक अवसर है। असफलता से ही आपको इस बात का पता चलता है कि आप कहां पर गलती कर रहे हैं। ये देखने में तो काफी आम सी लगती है लेकिन लेकिन असफता ने कई चीजों में इनवेंट किया है, असफता ही सफलता की जननी कही जा सकती है। अब नये साल की शुरूआत में असफलता को सफलता में बदलें, क्योंकि ये समय पीछे मुड़कर देखने का नहीं है। अपनी उपलब्धियों को प्रतिबिंबित करें और 2022 की विफलताओं से सीख लें।
हजारों असफलता से ही नया आविष्कार होता है। इसके आपने अपने सामने हजारों केस देख लिए होंगे। बचपन से लेकर अपने ग्रुजेएशन की बुक्स तक में, साथ ही गूगल पर भी ऐसी कई स्टोरीज पढ़ी होगी , जहां पर असफल लोगों ने सफलता के झंडे गाड़े हैं।

असफलता का मतलब सीख
किसी भी परिस्थिति से निपटने के आपको कई तरह के तरीकों के बारें में सोंचना चाहिए। एक ही तरीके पर बने रहना असफलता की ओर ले जा सकता है। विफल हुई चीजों पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय अपने लक्ष्यों को देखें और उस पर काम करें। इसके साथ ही उसके वैकल्पिक तरीकों की तलाश करें। असफलता से सीखना सफलता पाने के सर्वोत्तम आइडिया में से एक है।

कुछ भी पर्सनली ना लें
जब आप ने चीजों को पर्सनली लेना शुरू किया तो वो आपको असफलता की ओर जरूर लेकर जाएगा। आप कुछ भी करें , लेकिन उसने व्यक्तिगत कभी ना लें। हर व्यक्ति का करने का और बनाने का तरीका अलग अलग होता है। इसे एक परिभाषा में परिभाषित नहीं किया जा सकता है। अगर आपके साथ कुछ गलत होता है तो उसे बस इतना करना है कि इसे अतीत में फेंक दे और सफलता की राह में आगे बढ़ें।

वर्किंग प्लान तैयार करें
अपने विफल प्रयास को देखते हुए उन बातों पर गौर करें जिससे आपको सफलता नहीं मिल रही। फिर उन चीजों पर काम करना शुरू कर दें, जिससे आपको लगता है कि उस काम को ना करने से आगे की राह आसान हो जाएगी। नोट्स बनाएं और आपके द्वारा किए गए हर एक काम का एव्यूलेट करें। क्या काम करना है, कैसे करना है और इसे कैसे बेहतर बनाया जा सकता है।

इस बात को सोंचना बंद कर दें कि कोई फर्क नहीं पड़ता कि दूसरे क्या सोचते हैं
लोगों को असफलता से डरने का सबसे बड़ा रीजन यही है कि आप ये सोंचते है कि लोग क्या सोंचेंगे। जिस काम को आप इतने लगन के साथ कर रहे हैं, अगर वो सफल नहीं हुआ तो लोग आपका मजाक उड़ाएंगे। लेकिन ऐसा करना अपने साथ गलत बर्ताव करने जैसे है। सबसे पहले ये सोंचना बंद कर दें कि दूसरे क्या सोचते हैं। अगर आपको काम गलत भी हुआ है तो उससे आपको सीखने को ही मिलेगा, कोई भी असफलता हमेशा नहीं रहती है। मेहनत का फल हमेशा मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications
