Latest Updates
-
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि
दांतों को लंबे समय तक रखना है मजबूत तो इन ड्रिंक्स को कहें टाटा-गुड बाय
एक मधुर मुस्कान हर किसी का मन मोह लेती है। लेकिन कभी भी आपकी स्माइल तभी अट्रैक्टिव लगती है, जब आपके दांत स्वस्थ हों। दांत शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग हैं और शायद यही कारण है कि व्यक्ति दिन की शुरुआत में सबसे पहले अपने दांतों की केयर करने के लिए ब्रशिंग करता है। हालांकि, सिर्फ दिन में दो बार ब्रश करना ही पर्याप्त नहीं है। बल्कि जरूरी है कि आप इस बात पर भी ध्यान दें कि आप दिनभर में क्या खाते-पीते हैं। अधिकतर लोगों को दिनभर सोडा या कॉफी जैसी ड्रिंक्स पीना काफी अच्छा लगता है, लेकिन वास्तव में यह आपके दांतों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। इस तरह के पेय से कैविटी, मसूड़ों की बीमारी और यहां तक कि दांतों पर दाग लगने की संभावना भी काफी हद तक बढ़ जाती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपके दांतों के लिए बिल्कुल भी अच्छी नहीं हैं और आपको जल्द से जल्द इनसे दूरी बना लेनी चाहिए-

एसिडिक और शुगरी ड्रिंक्स
एसिडिक और शुगरी ड्रिंक्स को दांतों के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता है, क्योंकि यह इनेमल को नुकसान पहुंचाते हैं। दरअसल, इनेमल दांतों की आउटर लेयर होती है, जो दांतों को हेल्दी बनाए रखने के लिए एक प्रोटेक्टिव कोटिंग के रूप में काम करती हे। लेकिन जब आप बहुत अधिक शुगर और एसिडिक ड्रिंक्स का सेवन करते हैं तो यह इनेमल डिसॉल्व होना शुरू हो जाता है, इसलिए इनसे बचने की कोशिश की जानी चाहिए। कई अध्ययनों से पता चलता है कि अम्लीय पेय दांतों के इनेमल को नरम करते हैं जो दांतों को अधिक सेंसेटिव बनाते हैं। साथ ही इससे कैविटी होने की संभावना भी बढ़ जाती है।

डाइट सोडा
अधिकतर हेल्थ कॉन्शियस लोग डाइट सोडा को प्राथमिकता देते हैं, जिससे उनका कैलोरी काउंट ना बढ़े। यकीनन डाइट सोडा में जीरो शुगर और कम कैलोरी हो सकती है, लेकिन फिर भी वह सोडा ही हैं और इसलिए एसिडिक प्रकृति के हैं, जो आपके इनेमल को नुकसान पहुंचा सकते हैं। बेहतर होगा कि आप अपनी डाइट से किसी भी तरह के कार्बोनेटेड पेय पदार्थों को दूर ही रखें।

फ्रूट जूसेस
फलों और उनके रस को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। प्राकृतिक फलों का रस आपके शरीर के लिए आवश्यक विटामिन और पोषक तत्वों का स्रोत हो सकता है। हालांकि, अगर आप खट्टे फलों के रस को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं तो इनमें एसिड का उच्च स्तर आपके दांतों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि आप संतरे, अंगूर, नींबू और लाइम जैसे खट्टे फलों के रस का सेवन ना करें।

स्पोर्ट्स और एनर्जी ड्रिंक्स
स्पोर्ट्स और एनर्जी ड्रिंक में सोडा जितनी चीनी होती है। आपको शायद पता ना हो, लेकिन कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, स्पोर्ट्स ड्रिंक्स, एनर्जी ड्रिंक्स और फलों के रस में कम पीएच होता है जो दांतों और इनेमल के क्षरण का कारण बन सकता है, जिससे दांतों का स्थायी नुकसान होता है और इससे टूथ सेंसेटिविटी भी बढ़ती है। इतना ही नहीं, कई पेय पदार्थों में सिंथेटिक रंग का इस्तेमाल भी किया जाता है, जो दांतों के साथ-साथ दांतों के रंग को भी प्रभावित कर सकते हैं।

चाय या कॉफी
बहुत लोगों को चाय या कॉफी पीना पसंद होता है, लेकिन बहुत अधिक चाय और कॉफी पीने से आपका इनेमल समय के साथ कमजोर हो सकता है। लेकिन अगर आप इसे पीना ही चाहते हैं तो अनस्वीटन, और कम एसिडिक चाय या कॉफी का सेवन करें। याद रखें कि अक्सर चाय और कॉफी पीने से आपके दांत खराब हो सकते हैं। फिर भले ही आप आइस टी और कोल्ड कॉफी का सेवन करें।

शराब
शराब का सेवन किसी भी लिहाज में उचित नहीं माना जाता है। यह सिर्फ दांतों या ओरल हेल्थ को ही नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि इससे आपके पूरे शरीर को नुकसान होता है। चूंकि वे अक्सर एसिडिक होते हैं और उनमें शुगर कंटेंट अधिक होता है। शराब आपके इनेमल को नुकसान पहुंचाता है, जिससे दांतों की समस्या बढ़ जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
