Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
गर्मियों में आंवला मुरब्बा खाने से पेट रहता है ठंडा, जानें रेसिपी
आंवला को सेहत के लिए बेहद ही गुणकारी माना जाता है। यह न केवल प्रतिरक्षा को बढ़ाने में सहायता करता है, बल्कि यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर के नियमन में भी सहायता करता है। आमतौर पर, लोग इसका सर्दियों में जूस के रूप में सेवन करते हैं। लेकिन अगर आप पूरे साल इसका आनंद लेना चाहते हैं, जो ऐसे में आंवले की मदद से मुरब्बा बनाना एक अच्छा विचार हो सकता है। आमतौर पर, आंवला में मौजूद विटामिन सी के कारण इसका स्वाद थोड़ा खट्टा होता है और इसलिए बहुत से लोग इसे नहीं खा पाते हैं। इस लिहाज से भी आंवला का मुरब्बा बनाया जा सकता है। आंवला के मुरब्बा का स्वाद मीठा होता है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आता है। इतना ही नहीं, इसे बनाना भी बेहद आसान है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको आंवला से मिलने वाले फायदों और आंवला मुरब्बा बनाने के आसान तरीके के बारे में बता रहे हैं-

आंवला के फायदे-
• आंवला में विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर के लिए आवश्यक है और यह प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है।
• चूंकि आंवला एक लो फैट, लो कार्बोहाइड्रेट वाला फल है। इसलिए, यह व्यक्ति की क्रेविंग्स को रेग्युलेट करने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट अप करता है।
• आंवला में विटामिन ए की मात्रा अधिक होती है, जो आपकी आंखों का ख्याल रखता है और आंखों में पानी और खुजली को कम करने में मदद करता है।
• आंवला में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ए होता है। जिसके कारण यह एक एंटी-एजिंग घटक के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
• वहीं, आंवला में महत्वपूर्ण फैटी एसिड की मात्रा अधिक होती है, जो त्वचा और बालों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं।

आंवला मुरब्बा बनाने का तरीका
आंवला के फायदे जानने के बाद अब हम आंवला मुरब्बा बनाने की विधि के बारे में भी जान लेते हैं-
आवश्यक सामग्री-
• 1 किलो आंवला
• 2 चम्मच केमिकल लाइम
• 1 1/2 किलो चीनी
• 6 कप पानी
• 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
आंवला मुरब्बा बनाने की विधि
• सबसे पहले आंवले में कांटे की मदद से थोड़े छेद कर लें।
• अब 1 चम्मच लाइम को पानी में घोलकर आंवला को रात भर के लिए भिगो दें।
• अब आंवले को हटाने के बाद सावधानी से धो लें।
• पानी निथारने के बाद इसे एक बार फिर से अच्छी तरह धो लें। किसी भी बचे हुए लाइम को निचोड़कर और धोकर हटा दें।
• अब, एक बर्तन में पानी उबाल लें और उसमें आंवला डालें।
• इसे पारदर्शी और नरम होने तक पकाएं।
• पानी को निथार कर अलग रख दें।
• अब चीनी, नींबू के रस और 6 कप पानी को मिलाकर चाशनी बना लें।
• अब इसमें आंवला डालें और उबाल आने दें।
• इसके बाद, धीमी आंच पर इसे 4-5 मिनट तक उबालें।
• अब गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें।
• एक एयरटाइट जार में स्टोर करने से पहले इसे अच्छी तरह से ठंडा करना ना भूलें।
• आप इसे इलाइची या अपनी पसंद के किसी अन्य फ्लेवर के साथ सीज़न कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications