Latest Updates
-
Nirjala Ekadashi Vrat Katha: निर्जला एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा सभी 24 एकादशियों का पूर्ण फल -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर इस विधि से पिएं पानी, नहीं टूटेगा आपका व्रत, मिलेगा व्रत का पूर्ण फल -
Garhwali Sweet Rice Arsa Recipe: पारंपरिक तरीके से बनाएं उत्तराखंड की खास मिठाई -
Nirjala Ekadashi Vrat In Periods: क्या पीरियड्स में निर्जला एकादशी का व्रत रख सकते हैं? जानें क्या हैं नियम -
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल -
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ
केला ही नहीं केले की जड़ खाने से भी होते हैं कई फायदे, हाई बीपी का है कुदरती है इलाज
हमारे आसपास कई ऐसे पौधे हैं, जिन्हें खाने से कई तरह के फायदे मिलते हैं। इन्हीं में से एक है केला। वैसे तो केले का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि फलों के अलावा केले के पेड़ के दूसरे हिस्से भी सेहत के लिए अच्छे होते हैं। ऐसे ही फायदेमंद होता है केले की जड़।
जी हां, केले की जड़ का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। केले की जड़ को पोषक तत्वों से भरपूर बताया जाता है। इसमें विटामिन ए, बी और सेरोटोनिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आइए इस लेख के माध्यम से जानने की कोशिश करते हैं कि केले की जड़ का सेवन करने से क्या-क्या फायदे होते हैं।

आंखों के स्वास्थ्य के लिए
केले की जड़ कई तरह से आंखों के लिए सही मानी जाती है। केले की जड़ में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिसके सेवन से आंखों को स्वस्थ रखने में काफी मदद मिल सकती है। आप केले की जड़ों से बना काढ़ा भी ले सकते हैं। आप चाहें तो इसे सामान्य रूप से भी खा सकते हैं। इसके नियमित सेवन से आंखों को और भी कई फायदे मिलते हैं।

उच्च रक्तचाप के लिए
कहा जाता है कि हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों के लिए भी केले की जड़ फायदेमंद होती है। इसके नियमित सेवन से रक्तचाप को नियंत्रित करने में काफी मदद मिल सकती है। इसके लिए आप केले की जड़ को पानी में उबालकर सुबह-शाम पी सकते हैं। इसके नियमित सेवन से काफी राहत मिलती है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर-पूर्व के लोग केले की जड़ को सब्जी के रूप में भी खाते हैं।

अस्थमा के लिए है फायदेमंद
अगर आप अस्थमा से परेशान हैं तो केले की जड़ का सेवन कर सकते हैं। केले की जड़ में ज्वरनाशक गुण पाए जाते हैं, जो श्वसन रोगों के लिए सही माने जाते हैं। अगर आप कम से कम एक सौ ग्राम ताजा केले की जड़ को हफ्ते में दो से तीन बार पानी में उबाल लें, तो आपको बहुत जल्द आराम मिल सकता है।

पेट के लिए है फायदेमंद
कहा जाता है कि केले की जड़ों में डोपामिन की मात्रा अधिक होती है, जिसके सेवन से पेट की बीमारी को ठीक करने में मदद मिलती है। इसका सेवन करने से पेट में गैस्ट्रिक एसिड को रोकने में भी मदद मिलती है। आप इसे काढ़े के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

मधुमेह को नियंत्रित करता है
केले की जड़ का रस मधुमेह के रोगियों के लिए भी बहुत ही उपयोगी माना जाता है। ये शरीर में इन्सुलिन की मात्रा को नियंत्रित रखता है। इसकी कडवाहट मधुमेह का इलाज होती है। मधुमेह का नियंत्रित रखना गुर्दे के लिए आवश्यक होता है।

एसिडिटी कम करें
केले की जड़ का रस पीकर एसिडिटी की समस्या को कम किया जा सकता है।जिनको एसिडिटी की समस्या होती है उनके लिए केले की जड़ का रस बहुत लाभदायक होता है। ये छाती की जलन और तकलीफ से राहत देता है।
नोट: यह लेख सिर्फ आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए है। इस संबंध में आपको एक बार डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications