Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
पान के पत्ते से हो सकती है ये गंभीर बीमारी, ज्यादा खाने वाले हो जाएं सावधान

भारत में पान के पत्ते का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। पान के पत्ते का कई तरह से उपयोग किया जाता है। घर में पूजा-पाठ के साथ साथ औषधी के रूप में भी इसका इस्तेमाल होता है। खास कर पान खाने वाले लोग भारत में बहुत मिल जाएंगे। जो पान खाए बिना नहीं रह सकते हैं। भारत में बनारस के पान से लेकर कई शहरों के पान बहुत मशहूर है।
एक और पान खाने के जहां बहुत सारे फायदे हैं, वहीं इसके कई नुकसान भी हैं। ज्यादा पान खाने से आपको कई तरह के साइड इफेक्टस भी हो सकते हैं। पान के पत्तों का इस्तेमाल कई डिश में भी किया जाता है। ये एक माउथफ्रेशनर के रूप में भी उपयोग किया जाता है। लेकिन इस औषधिय पान के क्या नुकसान हैं आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताने जा रहे है।

1. पान के पत्ते से एलर्जी
बहुत ज्यादा पान का सेवन करने से आपको इससे एलर्जी हो सकती है। कई लोगों को पान का ज्यादा सेवन करने से स्किन रैशेज, खुजली और रेडनेस की समस्या होने लगती है। अगर आपको ऐसी कोई समस्या है तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

2. ज्यादा सेवन से मसूड़ों में दर्द
पान के पत्ते का उपयोग कई लगो माउथ फ्रेशनर के रूप में भी करते हैं। ताकि उनके मुंह से बदबू न आएं। कुछ लोग पान खाने के बहुत शौकिन होते हैं, जिसके कारण उनके मुंह में आपको ज्यादातर पान मिलेगा। पान खाने या पान का पत्ते खाने के लिए आपको मुंह बहुत चलाना पड़ता है। जिसके कारण आपको मसूड़ों में दर्द हो सकता है।

3. पान खाने से बीपी की समस्या
पाने के पत्ते को ज्यादा खाने से आपको बीपी की परेशानी भी हो सकती है। पान खाने से आपकी हार्ट बीट नॉर्मल नहीं रहती । जिसके कारण आपके शरीर का तापमान भी कम ज्यादा होता रहता है।

4. असंतुलित हार्मोंस
अगर आप पान का ज्यादा सेवन करते हैं, तो ये शरीर के हार्मोंस के असंतुलित होने का कारण हो सकता है। इतना ही नहीं आपका थायराइड हार्मोन भी असंतुलित हो सकते हैं।

5. प्रेग्नेंसी में हानिकारक
प्रेग्नेंसी में पान खाना बहुत हानिकारण हो सकता है। प्रेग्नेंसी में पान खाने से आपके बच्चे को नुकसान हो सकता है, इतना ही नहीं उसके विकास में भी समस्या आ सकती है।

6. ओरल कैंसर का खतरा
पान के ज्यादा सेवन से आपको ओरल कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। बाजार में मिलने वाले पान में तंबाकू का उपयोग किया जाता है। जो आपके स्वास्थ के लिए हानिकारण होता है।



Click it and Unblock the Notifications