Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
लौकी की सब्जी बनाते हुए न फेंके छिलके, इसे खाने से शरीर को होते हैं ये फायदे
लौकी की सब्जी बनाते हुए हम उसके छिलकें को यूं ही फेंक देते हैं लेकिन अगर आपसे ये कहा जाएं कि इस सब्जी के छिलकों के सेवन से न सिर्फ आप अपनी चेहरे की खोई चमक लौटा सकते हैं बल्कि इसके सेवन से शरीर में ब्लड शुगर भी मैंटेन रहता है। लौकी की सब्जी के छिलके में फोलेट, विटामिन सी, विटामिन बी-1, बी-2, बी-3, बी-5 और बी-6, कैल्शियम, ऑयरन, जिंक पोटेशियम, मैग्रीशियम और मैग्नीज जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसके लिए सब्जी के अलावा इसके छिलके बहुत महत्वपूर्ण हैं।
आपको बताते है कि लौकी और उसके छिलकों के फायदे...

वजन के लिए फायदेमंद
बढ़ते वजन में भी लौकी का जूस फायदेमंद हो सकता है। लौकी का जूस पीने से आप अपना वजन कम कर सकती है, इससे त्वचा पर निखार भी आता है।

पैर के तलवों की जलन भगाएं
आप अगर सब्जी नहीं खाते तो आप इसका जूस भी पी सकते हैं। गर्मी के दिनों में अक्सर पैर के तलवों में जलन होने लगती है. लौकी की तासीर ठंडी होती है। इसलिए कहा जाता है कि लौकी के छिलकों को पैर के तलवों में रगड़ने से जलन से राहत मिलती है। इसके साथ ही शरीर में त्वचा पर होने वाली जलन पर भी लौकी के छिलके लाभदायक हैं।

सनबर्न या टैनिंग की समस्या दूर करें
सनबर्न या टैनिंग की समस्या में भी लौकी बहुत फायदेमंद है। लौकी के छिलकों का पेस्ट बनाकर लगाने से इस समस्या से निजात मिलती है। कुछ देर तक लौकी के छिलकों का पेस्ट अपनी त्वचा पर लगाकर रखें, उसके बाद सादा पानी से धो लें। इससे आपको इस समस्या से राहत मिलेगी।

बवासीर या पाइल्स की समस्या करें दूर
बवासीर या पाइल्स की समस्या में लौकी के छिलकों का पाउडर फायदेमंद रहता है। आप लौकी के छिलकों को सुखाकर इसका पाउडर बनाकर पानी के साथ रोजाना दिन में दो बार सेवन करने से जल्द ही इस समस्या से राहत मिलती है।

हेयरफॉल दूर करें
आपको बाल झड़ने की समस्या है तो आप इससे निपटने के लिए लौकी के छिलकों का इस्तेमाल कर सकते है इसे तिल के तेल के साथ मिलाकर स्कैल्प पर लगाने से बाल झड़ना और गंजापन जैसी समस्याओं से आजादी पा सकती हैं.



Click it and Unblock the Notifications
