Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
फूलगोभी के ठंडल भी होती है ताकतवर, इन बीमारियों का करती है खात्मा
सर्दियों में फूलगोभी की सब्जी खानी हम सबको बहुत अच्छी लगती है। इसे खाने के बहुत फायदे होते हैं। जितने फायदे फूलगोभी में होते हैं, लगभग उतने ही फूलगोभी के डंठल में भी होते हैं। यह पूरा फूल खाने लायक है। इसके पत्ते से लेकर डंठल तक सब सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। उन्होंने बताया कि इसमें कैलोरीज की मात्रा कम और विटामिन्स की मात्रा अपेक्षाकृत ज्यादा होती है। इसके अलावा इसमें फाइबर, पोटेशियम, प्रोटीन, मैगनीशियम आदि भी भरपूर मात्रा में होते हैं। डंठलों में विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, मिनरल आदि भरपूर मात्रा मिलते हैं। यह सभी पोषक तत्व शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं फूलगोभी के डंठल के फायदे-

आंखों की रोशनी के लिए
डंठल में विटामिन ए होता है जो आंखों की रोशनी को ठीक रखता है। जो लोग इन डंठलों का सेवन नियमित करते हैं उन्हें आंखों की समस्याएं कम होती हैं।

टीबी की बीमारी में मददगार
कई बीमारियों का रक्षाकवच फूलगोभी के डंठल टीबी की बीमारी को ठीक करने का अच्छा जरिया हैं।

हाई बीपी के लिए अच्छा है
फूलगोभी के डंठल हाई बीपी के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हाई बीपी को डंठल नियंत्रित करते हैं।

वजन घटाने में मददागार
फूलगोभी के डंठल में कम कार्बोहाइड्रेट, कम कैलोरी होती हैं जो वजन को कम करने के लिए मददगार होते हैं।

हड्डियों की मजबूती
फूलगोभी के डंठल में विटामिन के पाया जाता है जो हड्डियों की मजबूती के लिए फायदेमंद है। अगर किसी को फ्रैक्चर आ गया है तो इसके सेवन से वह ठीक हो सकता है।

सूजन को करे कम
फूलगोभी के डंठल का अधिक फायदा लेने के लिए जरूरी है कि इसे बहुत अधिक न पकाएं। इसको आधा ही पकाएं। फूलगोभी में फ्लेवोनोइड पाया जाता है जो शरीर में सूजनन को कम करने काम करता है। इसलिए अगर इसे कम पकाएंगे तो फ्लेवोनोइड की मात्रा कम नहीं होगी।

हार्मोन्स के लिए फायदेमंद
फूलगोभोगी के डंठल का सेवन करने से असंतुलित हार्मोन्स को संतुलित किया जा सकता है। ऐसे में असंतुलित हार्मोन से जुड़ी बीमारियों से निजात मिल सकती है।
फूलगोभी का पूरा फल ही सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इस लेख में फूलगोभी के डंठल की केवल एक रेसिपी बताई गई है, आप चाहें तो इसे किसी भी रूप में खा सकते हैं। क्योंकि यह हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है। डंठल में मैग्नेशिय, पोटेशियम, फाइबर, विटामिन जैसे कई पोषक तत्त्व भरे हैं। इसका संतुलित सेवन आपको निरोग करता है।



Click it and Unblock the Notifications