Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
इम्यूनिटी बढ़ाता है चक्र फूल , जानिए इसके सेवन से होने वाले फायदों के बारे में
खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए कई तरह के मसाले प्रयोग किए जाते हैं। ये मसाले सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। ऐसा ही एक मसाला है, जिसे स्टार एनिस कहा जाता है। आम बोलचाल की भाषा में इसे चक्र फूल के नाम से जाना जाता है। सबसे पहले हम चक्र फूल क्या है, इस बारे में जानेंगे। फिर सेहत के लिए चक्र फूल के फायदे पर चर्चा करेंगे। साथ ही पता करेंगे कि इसे उपयोग कैसे किया जाता है और इसके नुकसान क्या-क्या हैं। यह मसाला न सिर्फ सेहतमंद रहने में मदद करता है, बल्कि बीमारी की अवस्था में कुछ लक्षणों को कम कर सकता है, लेकिन गंभीर रोग की अवस्था में पूरी तरह ठीक कर सके, यह संभव नहीं है।

1. गैस और अपच की समस्या के लिए चक्र फूल के स्वास्थ्य लाभ
गैस और अपच की समस्या से पेट दर्द और पेट फूलने की परेशानी हो सकती है। स्टार ऐनस यानी चक्रफूल इस समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं। एक शोध के अनुसार, चक्रफूल का तेल अरोमाथैरेपी की तरह प्रयोग किया जा सकता है। इससे खांसी, ऐंठन व हिचकी के साथ-साथ अपच और गैस की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, शोध में पाया गया है कि इसमें कार्मिनेटिव यानी गैस को बनने से रोकने वाला गुण पाया जाता है, जो इन समस्याओं को दूर करने में कारगर हो सकते हैं।

2. एंटी-माइक्रोबियल गुण
बैक्टीरिया, फंगल और यीस्ट कई प्रकार के संक्रमण का कारण बन सकते हैं। वहीं, चक्र फूल में पाया जाने वाला एंटी माइक्रोबियल गुण इन तीनों समस्याओं को कम करने में फायदेमंद हो सकता है। एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफार्मेशन) की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध के अनुसार, चक्र फूल में एनेथोल नामक जरूरी कंपाउंड पाया जाता है। इस एनेथोल में एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं। ये गुण बैक्टीरिया, फंगल और यीस्ट के कारण होने वाले संक्रमण को कम करने में लाभदायक हो सकते हैं। इस प्रकार चक्र फूल के स्वास्थ्य लाभ में इस गुण को भी शामिल किया जा सकता है।

3. एंटीइंफ्लेमेटरी गुण से भरपूर स्टार ऐनिस
चक्र फूल में एंटी बैक्टीरियल गुण के साथ ही एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण भी पाया जाता है। जैसा कि ऊपर बताया गया है कि चक्र फूल में एनेथोल नामक जरूर कंपाउंड पाया जाता है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध के अनुसार इस कंपाउंड में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटीइंफ्लेमेटरी और एनेस्थेटिक गुण पाए जाते हैं। यह एंटीइंफ्लेमेटरी गुण कई प्रकार से मावन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। शोध में पाया गया है कि चक्र फूल के अर्क में मौजूद यह गुण फेफड़ों की गंभीर सूजन को रोकने में मददगार हो सकता है। इसके अलावा, सूजन की अन्य गंभीर परिस्थितियों को दूर करने में एनेथोल चिकित्सकीय रूप से कुछ हद तक कारगर हो सकता है।
4. अरोमा थेरेपी के लिए चक्र फूल के फायदे
अरोमा थेरेपी चिकित्सा जगत की वो पद्धति है, जिसमें खुशबू के द्वारा दिमाग को शांत करने के साथ-साथ कई बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। चक्र फूल का अर्क इस थेरेपी के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। स्टार ऐनिस का उपयोग एरोमाथेरेपी में खांसी, पेट का दर्द, ऐंठन, हिचकी और अपच की समस्या को कुछ कम कर सकता है।

5. विटामिन से भरपूर चक्र फूल
तारे की आकृति वाला स्टार एनिज को प्राकृतिक चिकित्सा के तौर पर जाना जाता है। इसमें विटामिन ए और सी की उच्च मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में संक्रमण को ठीक करने और उससे लड़ने में बहुत कारगर हैं। सर्दी-जुकाम जैसी समस्या में चक्र फूल बहुत अच्छा परिणाम देती है।
चक्र फूल का उपयोग -
स्टार ऐनिस को कई प्रकार से उपयोग में लाया जा सकता है, जो इस प्रकार है:
- दक्षिण भारत में चक्र फूल का उपयोग रसम और सांबर बनाने के लिए किया जाता है।
- चक्र फूल का उपयोग अरोमो थेरेपी में सुगंधित पदार्थ के रूप में भी किया जा सकता है।
- शहद के साथ चक्र फूल का उपयोग करके ग्रीन टी बनाई जा सकती है।
- उपयोग और फायदों के बाद अब हम यह भी जान लेते हैं कि चक्र फूल का सेवन सुरक्षित है या नहीं।



Click it and Unblock the Notifications