Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम
शहद और जायफल एक साथ खाने से बढ़ेगा स्किन का ग्लो और इम्यूनिटी, जानें और क्या-क्या काम करता है
एक हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए अधिकांश लोग पोषक तत्वों से भरपूर आहार का सेवन करते हैं और शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए अपने आहार में प्राकृतिक चीजों को शामिल करते हैं, उनमें से एक है शहद और जायफल। शहद और जायफल का एक साथ सेवन करने से कई फायदे होते हैं, तो आइए जानते हैं शहद और जायफल के सेवन से होने वाले इन फायदों के बारे में।

तनाव कम करें, नींद बढ़ाएं
तनाव की वजह से बहुत से लोगों को अनिद्रा यानि नींद की कमी की समस्या हो जाती है। इस वजह से लोगों को सोने में परेशानी होती है, ऐसे में शहद और जायफल का सेवन तनाव की समस्या को दूर करता है और नींद न आने की समस्या से बचाता है।

गैस एसिडिटी की समस्या दूर करें
शहद और जायफल के सेवन से पेट की सभी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इसके लिए आप कुछ जायफल का पाउडर या जायफल के तेल में शहद मिलाकर लें। साथ ही गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी और पाचन तंत्र भी ठीक रहेगा।

गठिया में प्रभावी
जायफल में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व गठिया से निजात दिलाने में भी मदद करते हैं। वहीं जायफल को शहद के साथ खाने से भी जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द से राहत मिलती है। एक चम्मच शहद में आधा चम्मच जायफल का पाउडर मिलाकर पीने से आपको काफी राहत मिलेगी।

एक्ने दूर करें और त्वचा में निखार लाएं
पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण शहद और जायफल का मिश्रण त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जहां एक तरफ इसका सेवन त्वचा पर ग्लो लाने में कारगर है। वहीं जायफल का फेस मास्क चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने और उसे बढ़ाने का काम करता है। इस फेस मास्क को बनाने के लिए जायफल के पाउडर को शहद में मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 20-25 मिनट बाद धो लें।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी
जायफल को भारतीय आयुर्वेद में प्राकृतिक औषधि का दर्जा दिया गया है। जानकारों के मुताबिक जायफल में तनाव रोधी तत्व होते हैं, जो मानसिक तनाव को दूर कर मूड को ठंडा रखने में मदद करते हैं। साथ ही रोज रात को सोने से पहले शहद और जायफल का सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने का काम करता है।



Click it and Unblock the Notifications
