Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
भुट्टे ही नहीं इसके बाल खाने के भी होते है फायदे, किडनी के लिए फायदेमंद
मानसून में भुट्टे यानी कॉर्न खाने का अपना ही मजा है। अगर आप भी भुट्टे खाना पसंद करते हैं लेकिन उसके बालों को फेंक देते हैं तो अब ऐसा न करें। भुट्टे के रेशों में भी कई हेल्दी न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो अनेक बीमारियों से बचाव में मददगार होते हैं। भुट्टे के रेशों का ड्रिंक किडनी को हेल्दी रखने और कई बीमारियों से बचाने में हेल्पफुल होता है। आइए जानते हैं कि किस तरह भुट्टे का ड्रिंक घर पर बना सकते हैं और उसके और क्या-क्या फायदे हैं।

मूत्रवर्धक एजेंट
भुट्टे के बालों की चाय का इस्तेमाल एक प्राकृतिक शक्तिशाली मूत्रवर्धक एजेंट के रूप में किया जा रहा है। यह बॉडी से ज्यादा पानी और टॉक्सिन को बाहर निकालने में हेल्प करता है, जिससे वॉटर रिटेंशन से संबंधित समस्याओं को कम किया जा सकता है। कई रिसर्च से यह बात सामने आई है कि मूत्रवर्धक का उपयोग लंबे समय में हार्ट फेल्यिर और किडनी रोगों सहित कई स्वास्थ्य खतरों से छुटकारा दिलाता है।

किडनी स्टोन के लिए रामबाण
जो महिलाएं किडनी स्टोन से परेशान है उनके लिए भुट्टे के बालों की चाय रामबाण मानी जाती है। यह आपके किडनी में जमा हुए टॉक्सिन्स और नाइट्रेट को बाहर निकल देता है, जिससे किडनी स्टोन होने का खतरा कम हो जाता है। और जिन्हें होता है उसे भी धीरे धीरे गलाकर किडनी से बाहर कर देता है।

डायबिटीज को करे कंट्रोल
हाल के दिनों में हुए रिसर्च के निष्कर्षों के अनुसार, भुट्टे के बाल की चाय से ब्लड शुगर के मामलों में मदद मिलती है। रिसर्च से पता चला है कि corn silk extract के कारण डायबिटीज पर प्रभाव पड़ा। भुट्टे के बाल में इतने विटामिन्स और मिनरल्स होने से यह ब्लड में इंसुलिन की मात्रा को कंट्रोल में रखता है। जिससे डायबिटीज कंट्रोल में रहती है।

खून जमने में हेल्प करें
भुट्टे के बालों में विटामिन 'के' की अधिकता के कारण यह ब्लड जमने की क्षमता को बढ़ाता है। यह सुनिश्चित करता है कि चोट की स्थिति में आपको अत्यधिक खून का नुकसान नहीं आता है।

Blood Pressure करता है कम
बहुत से महिलाएं आजकल hypertension या high blood pressure की समस्या से परेशान हैं। वे high blood pressure को कम करने के लिए भुट्टे के बाल की चाय का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे उन्हें ओटीसी blood pressure दवाओं के प्रतिकूल प्रभावों से सामना नहीं करना पड़ेगा।

पाचन में सहायक
यह आपके पाचन तंत्र को मजबूत रखता है। इससे खाना अच्छे से पचता है और भूख भी लगती है। यह पेट के लिए एक अच्छा आहार माना जाता है साथ ही प्रोटीन की मात्रा अधिक होने से इसे सेहत की दृष्टि से अच्छा होता है।

मोटापे से राहत
भुट्टे के बाल मोटापे से छुटकारा दिलाने में सहायक हो सकते हैं। शरीर में वॉटर रिटेंशन और विषाक्त पदार्थों के जमने की वजह से कुछ लोग मोटापे से ग्रसित हो जाते हैं। भुट्टे के बाल इन चीजों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करते हैं और इससे वजन घटने की प्रक्रिया बढ़ती है।

इन बातों का भी रखें ध्यान
भुट्टे के बाल को पानी में तब तक उबाल कर तैयार किया जाता है जब तक कि मात्रा आधी न हो जाए। इसका सेवन करने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। जिन लोगों को भुट्टे से एलर्जी है, वे इसका नियमित सेवन करने से पहले डॉक्टर की राय लें। गर्भवती महिलाओं को इसका सीमित सेवन करना चाहिए या स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए। इसके साथ ही डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को भी सीमित मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
