Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
दूध में छुहारे उबालकर खाने के है कई फायदे, पुरुषों को रोजाना पीना चाहिए
दूध और छुहारे का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। दूध और छुहारे का सेवन वैसे तो हर किसी के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन पुरुषों के लिए यह कमाल के फायदे दे सकता है। पौष्टिक तत्वों से भरपूर होने के कारण इन दोनों का एक साथ सेवन करने से आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती है। इसके साथ-साथ यह कई स्वास्थ्य फायदे भी पहुंचाएंगे। छुहारा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसमें काफी मात्रा में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर, आयरन और कैल्शियिम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। हर रोज दूध में छुहारा उबालकर फिर उसका सेवन किया जाए तो यह कई बीमारियों को दूर रखा जा सकता है। छुहारा पुरुषों के लिए फायदेमंद माना जाता है। दूध और छुहारे का सेवन करने से न सिर्फ पुरुषों का स्टेमिना बढ़ सकता है बल्कि यौन स्वास्थ्य को भी बढ़ावा मिल सकता है। यहां जानें दूध और छुहारे का पुरुषों के लिए कैसे है फायदेमंद...

भूख बढ़ाने में मदद करें
छुआरे और दूध का मिश्रण भूख बढ़ाने में मदद करता है। ऐसा करने के लिए दो कप दूध उबालें और उसमे छुहारे पकाएं। धीमी आंच पर दूध गाढा होने तक पकाएं। छुहरे में डाइटरी फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जिसकी वजह से यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में सहायता करता है। इसलिए रोजाना दूध में छुहारे को डालकर इनका सेवन करने से हमारे शरीर को काफी फायदा होता है। जब दूध सूखने लगे तब आंच बंद कर दे और ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर में अच्छे से पीस लें। इसके सेवन से भूख बढ़ती है।

सर्द-जुकाम करें दूर
एक गिलास दूध में पांच छुहारा डालें। इसमें पांच दाने काली मिर्च, एक दाना इलायची मिलाएं और अच्छे से उबाल लें। रात सोने से पहले इस पेय में एक चम्मच घी मिलाकर पियें। सर्दी-जुकाम छू मंतर हो जाएगा। यह पेय साइनस के रोगियों के लिए भी बहुत उपयोगी है।

कब्ज से राहत
छुहारों का सेवन करने से कब्ज में आसानी से राहत पाई जा सकती है। इसमें पोटेशियम होता है, इसलिए आप इसका सेवन दूध में डालकर भी कर सकती हैं। इसमें डाइटरी फाइबर पाए जाते हैं इस कारण से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसलिए रोजाना दूध में मिलाकर इसका सेवन करना फायदेमंद होता है।

कैंसर होने से रोकते हैं
छुहारे वाले दूध में अधिक मात्रा में पौटैशियम होता हैं। इसका सेवन करने से पेट दर्द और डायरिया जैसी समस्या से निजात मिल जाता हैं। छुहारे में कैल्शियम, कॉपर, मिनरल्स, मैग्नीज और सेलेनियम होता है, इसलिए छुहारों का सेवन दूध में डालकर करना चाहिए। इससे हमारी हड्डियां मजबूत हो जाती है। छुहारे में होने वाले फाइबर कोलोन कैंसर को दूर करने में मददगार है।

स्पर्म काउंट बढ़ते है
छुहारे वाला दूध स्वास्थयवर्धक होता है। पुरुषों को सर्दियों में इस दूध का सेवन करना चाहिए। इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में मौजूद होते है। इस ड्रिंक को पीने से पुरुषों का स्पर्म काउंट बढ़ता है। यह दूध पुरुषों को बांझपन से बचाता हैं।



Click it and Unblock the Notifications
