Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
रोजाना नीम का पानी पीने से दूर होती है ये बीमारियां, जानें बनाने और पीने का सही तरीका
नीम फायदेमंद औषधि है। स्वाद में कड़वा नीम सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। इम्यूनिटी बूस्ट करनी हो या फिर त्वचा से संबंधित किसी समस्या से छुटकारा पाना हो, हर मर्ज का इलाज करती है नीम। नीम का पानी आप घर पर ही तैयार कर सकते हैं। इस पानी में कई ऐसे पोषक तत्व जैसे एंटी-इंफ्लेमेटरी एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल आदि होते हैं, जो कई रोगों से शरीर को बचाए रखती है। नीम का पानी पीने या नीम की पत्तियों को सुबह खाली पेट चबाने से भी सूजन, घाव, मुंहासों, पेट की समस्याएं, बालों की समस्याएं दूर हो जाती हैं। जानें, नीम का पानी पीने से होने वाले अन्य स्वास्थ्य लाभों के बारे में...

दांतों के लिए लाभदायक
नीम का पानी पीने से ओरल हाइजीन दुरुस्त होती है। इससे दांतों और मसूड़ों संबंधित समस्याएं दूर होती हैं। इसमें चूंकि एंटी-बैक्टीरियल तत्व होते हैं, ये दांतों में मौजूद बैक्टीरिया का सफाया करते हैं। बैक्टीरिया मरने से सांसों और मुंह से बदबू आने की समस्या दूर हो जाती है। दांतों की कैविटी, सड़न, दर्द, दांतों के पीलेपन आदि समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाता है।

त्वचा और बालों के लिए नीम
त्वचा और बालों के लिए भी नीम का पानी बेहद ही फायदेमंद है। मुंहासे, फोड़े-फुसियां, स्किन एलर्जी, खुजली, एक्जिमा, स्किन रैशेज, दाग-धब्बों जैसी समस्याएं अक्सर बारिश या गर्मी के मौसम में अधिक नजर आती हैं। नीम का पानी पिएंगे, तो स्किन की समस्याओं से भी निजात मिलेगा। नीम के पानी में विटामिन ई, एस्ट्रिंजेंट गुण होते हैं, जो त्वचा और बालों की देखभाल करते हैं। इसका एंटी-बैक्टीरियल गुण स्किन बैक्टीरिया को मारता है। सिर की खुलजी को दूर करता है।

पेट के लिए हेल्दी
पेट में दर्द रहता है, कीड़े हो गए हैं, आंतों में सूजन है, तो भी नीम का पानी पीना फायदेमंद है। नीम चबाने या इसके पानी को पीने से गैस्ट्रोइन्टेस्टाइनल ट्रैक्ट में हुए सूजन की समस्या में भी आराम मिलता है। पेट के अल्सर को कम करता है। पेट का फूलना, पेट में दर्द, ऐंठन, कब्ज आदि दूर करता है। पेट के फ्लू और संक्रमण से परेशान हैं, तो नीम का सेवन जरूर करें। यह एक ही दिन के अंदर पेट में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट कर सकता है।

इम्यूनिटी बढ़ाएं
कोरोना काल में स्वस्थ और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखना है, तो नीम की पत्तियों का सेवन करें। नीम का काढ़ा या फिर इसका पानी पिएं। नीम में एंटी-इंफ्लेमेटरी एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल पोषक तत्व होते हैं, जो इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाते हैं। तो यदि आप गंभीर रोगों से बचे रहना चाहते हैं, तो आज से ही पीना शुरू कर दें नीम का पानी।



Click it and Unblock the Notifications
