Latest Updates
-
सुबह खाली पेट जौ का पानी पीने से दूर होंगी ये 5 समस्याएं, जानें इसे बनाने का तरीका -
Baglamukhi Jayanti 2026: बगलामुखी जयंती कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
फैटी लिवर में कौन सा योग करें? जानें लिवर को साफ और मजबूत रखने के लिए योगासन -
May 2026 Vrat Tyohar: वट सावित्री, शनि जयंती सहित मई माह में पड़ रहे हैं कई व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट -
Swapna Shastra: सपने में मरे हुए व्यक्ति को देखने का क्या मतलब होता है? जानें ये शुभ होता है या अशुभ -
Bael Juice Benefits: गर्मियों में रोजाना पिएं एक गिलास बेल का जूस, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे -
Who Is Divyanka Sirohi: कौन हैं एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही? जिनका 30 साल की उम्र में हार्ट अटैक से हुआ निधन -
Kedarnath Yatra 2026: केदारनाथ यात्रा आज से शुरू, रजिस्ट्रेशन से हेलीकॉप्टर बुकिंग तक जानें सभी जरूरी नियम -
बालों की ग्रोथ के लिए इस तरह करें केले के छिलके का इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में घुटनों तक लंबे हो सकते हैं बाल -
दीपिका कक्कड़ की MRI रिपोर्ट में मिले 2 नए सिस्ट, अब होगी इम्यूनोथेरेपी, जानें क्या है ये ट्रीटमेंट
अंकुरित लहसुन को न समझे बेकार, इसे खाने के होते हैं कई फायदे
अधिकांश लोग अपनी व्यस्त जीवन शैली के कारण सही आहार नहीं ले पाते हैं। जिससे न केवल पोषक तत्वों की कमी के कारण उनका स्वास्थ्य काफी हद तक प्रभावित होता है, बल्कि शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण उन्हें समय से पहले ही कई गंभीर बीमारियों का शिकार होना पड़ता है। लेकिन आप अपने आहार में अंकुरित लहसुन को शामिल करके स्वास्थ्य संबंधी सभी समस्याओं को दूर कर सकते हैं।
दरअसल, अंकुरित लहसुन प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और डाइटरी फाइबर से भरपूर होता है। साथ ही इसके एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। वहीं पुराने यानी अंकुरित लहसुन में ताजा लहसुन की तुलना में एंटी-ऑक्सीडेंट अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए विशेषज्ञ भी अंकुरित लहसुन खाने की सलाह देते हैं। तो आइए जानते है अंकुरित लहसुन के कुछ अनोखे फायदों के बारे में बताते हैं।

कैंसर से लड़ने में मददगार
कैंसर आज पूरी दुनिया में गंभीर बीमारियों में से एक है। यह बीमारी जितनी खतरनाक है इसका इलाज उतना ही मुश्किल है। वहीं, लहसुन कैंसर होने की संभावना को भी कम करता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण कैंसर से निपटने में कारगर होते हैं।

लहसुन दिल को स्वस्थ रखता है
अंकुरित लहसुन में एंजाइम तत्व पाए जाते हैं। जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। वहीं रोजाना अंकुरित लहसुन का सेवन करने से हार्ट अटैक और हार्ट स्ट्रोक जैसी बीमारियों से भी बचा जा सकता है।

लहसुन इम्युनिटी बढ़ाता है
अंकुरित लहसुन एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में काफी कारगर है। यही कारण है कि लहसुन का सेवन संक्रमण और वायरस को दूर रखने में भी मदद करता है।

स्ट्रोक का खतरा कम होगा
शरीर के किसी भी हिस्से में बार-बार खून जमा होने से स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन एंजाइम से भरपूर होने के कारण लहसुन का सेवन स्ट्रोक की संभावना को कम करने में कारगर है। वहीं दूसरी ओर अंकुरित लहसुन में नाइट्राइट्स पाए जाते हैं, जो धमनियों को पतला करके खून को जमने से रोकता है और शरीर में रक्त संचार को बेहतर करने का काम करता है।

लहसुन में एंटी एजिंग गुण होते हैं
लहसुन को अपनी डाइट में शामिल कर आप बढ़ती उम्र के असर से भी बच सकते हैं। इसके साथ ही लहसुन के सेवन से झुर्रियों, नाखूनों और मुंहासों की समस्या को भी दूर किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications