Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
सर्दियों में शकरकंद खाने से होते हैं लाभ, जानें इसके फायदों के बारे में
सर्दी के मौसम में व्यक्ति को कई तरह की बीमारियां होने का डर रहता है। सर्दी-जुकाम, बुखार आना जैसी चीजें इस मौसम में आम होती हैं। ऐसे में शरीर की इम्यूनिटी का मजबूत होना काफी जरूरी होता है। साथ ही इस मौसम में शरीर को गर्माहट भी चाहिए होती है, जिसके लिए हम गर्म चीजों का सेवन करते हैं और साथ ही गर्म कपड़े भी पहनते हैं। लेकिन आप शायद ये नहीं जानते होंगे कि शकरकंद खाने से न सिर्फ सर्दियों में शरीर को गर्मी मिलती है, बल्कि ये हमें कई गंभीर बीमारियों में राहत पाने में भी मदद करता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

क्यों फायदेमंद है शकरकंद खाना?
शकरकंदी में विटामिन ए (Vitamin A) और विटामिन सी (Vitamin C) की काफी मात्रा पाई जाती है. इसलिए ये साधारण आलू की अपेक्षा बहुत ज्यादा पौष्टिक होते हैं. शकरकंदी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी बहुत कम होता है, इसलिए डायबिटीज के मरीज भी इसे खा सकते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए शकरकंद को सुरक्षित माना जाता है, लेकिन कुछ मामलों में शकरकंद का सेवन डायबिटीज के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है, इसलिए इसे खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी जरूरी है।

आंखों के लिए फायदेमंद
सर्दियों में शकरकंद खाने के कई फायदे हैं उनमें में एक आंखों के रोशनी बरकरार रखने के लिए भी है। अगर आप अपनी आंखों को लंबी उम्र तक स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो आपको आज से ही अपनी डाइट में शकरकंद को शामिल कर लेना चाहिए। शकरकंद में विटामिन ए की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। शकरकंद में बीटी कैरोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो विटामिन ए में बदल जाता है और आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद कर सकता है।

ब्लड प्रेशर हो सकता है कम
दरअसल, शकरकंद में फाइबर, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन-ए, बी और सी मौजूद होते हैं और ये सभी पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। शकरकंद में मौजूद पोटेशियम की वजह से ये हमारे हृदय को स्वस्थ रखने में मददगार होता है। साथ ही ये हमारे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है। इससे हृदय से जुड़ी जो भी समस्याएं होती हैं, उनके खतरे को कम करने में मदद मिलती है। ऐसे में अगर हृदय से जुड़ी बीमारियों में लाभ लेना हो, तो शकरकंद का सेवन इसमें काफी मदद कर सकता है।

डायबिटीज वालों के लिए फायेदमंद
डायबिटीज यानि मधुमेह के मरीजों के लिए वैसे तो खतरा हमेशा ही बना रहता है, लेकिन मौसम अगर सर्दियों का हो तो ये जोखिम ज्यादा बढ़ने का डर लगा रहता है। लेकिन अगर आप इसमें मदद चाहते हैं तो आप शकरकंद का सेवन कर सकते हैं। साल 2008 में इसको लेकर एक अध्ययन किया गया, जिसमें पाया गया कि सफेद चमड़ी वाले शकरकंद के अर्क ने टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों में इंसुलिन की संवेदनशीलता में सुधार किया। इसलिए शकरकंद को डायबिटीज के मरीजों के लिए सही माना जाता है।
दिल को रखे स्वस्थ
शकरकंद खाने से दिल की बीमारियां दूर हो सकती हैं। शकरकंद फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो आपके शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। शकरकंद में पोटैशियम की मात्रा भी होती है, इसलिए ये आपको हाई ब्लड प्रेशर से बचाने में मदद कर सकती है।

एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर
शकरकंद कैंसर के जोखिम को कम करने में भी मददगार होता है। इसमें बीटा-कैरोटीन का एक स्त्रोत पाया जाता है। ये एक प्लांट पिगमेंट है जो कि शरीर में एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। वहीं, बीटा-कैरोटीन भी एक प्रोविटामिन है जो कि बाद में हमारे शरीर में विटामिन-ए के रूप में बदल जाता है। एंटीऑक्सीडेंट प्रोस्टेट और फेफड़ों के कैंसर समेत कई प्रकार के कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं।
अस्थमा हो सकता है
सर्दियों में सांस से जुड़ी समस्या जैसे अस्थमा के मरीजों को काफी दिक्कतें होती हैं। ऐसे में शकरकंद के सेवन से अस्थमा से पीड़ित लोगों में सूजन को कम करने में मदद मिलती है। वहीं, सर्दी के मौसम में खांसी-जुकाम, वायरल बुखार और इम्यूनिटी कमजोर होने जैसी चीजें होती हैं। लेकिन शकरकंद में विटामिन-सी होने की वजह से ये आपकी इम्यूनिटी को मजबूत कर सकता है। इसके अलावा शकरकंद शरीर में आयरन को अवशोषित करने और खून की कमी को पूरा करने में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications
