Latest Updates
-
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
कैंसर से लेकर ब्लड शुगर तक को मैनेज कर सकता है कदम्ब का पेड़, पत्तियों से लेकर छाल तक में है कुदरती गुण
पेड़-पौधे जीवन का आधार है। यूं तो हर पेड़ व्यक्ति को कोई ना कोई लाभ अवश्य पहुंचाता है। लेकिन कुछ पेड़ व्यक्ति के जीवन में विशिष्ट महत्व रखते हैं, इन्हीं में से एक है कदम्ब का पेड़। कदम्ब के पेड़ को देव वृक्ष भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि कदंब का पेड़ भगवान श्री कृष्ण को बेहद ही पसंद था। यह एक वृक्ष है, जो औषधीय गुणों से युक्त हैं और इसके इस्तेमाल से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को आसानी से हल किया जा सकता है। यहां तक कि आयुर्वेद में भी इसका इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कदम्ब के पेड़ से मिलने वाले कुछ बेमिसाल फायदों के बारे में बता रहे हैं-

दर्द से मिलता है आराम
कदंब के पेड़ का इस्तेमाल किसी भी तरह के दर्द और सूजन से राहत दिलाने के लिए आयुर्वेदिक औषधि के रूप में किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल के लिए पेड़ की पत्तियों को एक कपड़े से प्रभावित भागों में बांध दिया जाता है। वहीं, पेड़ की पत्तियों और छाल में एनाल्जेसिक और एंटी-इन्फ्लमेट्री गुण होते हैं जो दर्द को शांत करते हैं।

एंटी-बैक्टीरियल और एंटिफंगल एजेंट के रूप में करता है काम
त्वचा रोगों के इलाज के लिए एक रोगाणुरोधी एजेंट के रूप में इस पेड़ के अर्क का उपयोग करके एक पेस्ट बनाया जाता था। कई अध्ययनों से यह भी पता चलता है कि पौधे के अर्क कई बैक्टीरिया जैसे एस्चेरिचिया कोलाई, प्रोटीस मिराबिलिस, और स्टैफिलोकोकस ऑरियस और कवक जैसे कैंडिडा अल्बिकन्स, ट्राइकोफाइटन रूब्रम और कई एस्परगिलस प्रजातियों से लड़ सकते हैं।

लिवर को करता है प्रोटेक्ट
कदम्ब का पेड़ लिवर के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। दरअसल, कदंब के पेड़ में क्लोरोजेनिक एसिड होता है जो एंटी-हेपेटोटॉक्सिक प्रकृति का होता है। चूहों पर किए गए कई अध्ययनों से यह साबित हुआ है कि कदम्ब के पेड़ का अर्क लीवर के स्वास्थ्य में सुधार के लिए बेहद फायदेमंद हैं।

ब्लड शुगर को करे नियंत्रित
कदम्ब का पेड़ ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मददगार होता है। दरअसल, इसके जड़ और छाल में ब्लड शुगर विरोधी तत्व पाए जाते हैं। इसके पत्तों में मेथनॉलिक मौजूद होता है, जो बढ़े हुए रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में कारगार होता है। जो व्यक्ति मधुमेह पीड़ित है, उनके लिए इसके फल, फूल और जड़ों का सेवन करना लाभदायक होता है।

कैंसर को करे मैनेज
कदम्ब एक प्रकार की एंटीट्यूमर एक्टिविटी पैदा करता है जिसका उपयोग प्रोस्टेट कैंसर, स्तन कैंसर, पेट के कैंसर और एसोफैगल कैंसर सहित कई प्रकार के कैंसर के प्रबंधन में किया जाता है। साथ ही, इसकी कोशिकाओं के विकास को सीमित करके और उनके प्रसार को रोककर बीमारी के इलाज में मदद करता है। पौधे में कई बायोएक्टिव यौगिक होते हैं जो कीमोथेराप्यूटिक एजेंटों के समान कार्य करते हैं।

डाइजेस्टिव सिस्टम को बनाए हेल्दी
कदम्ब का पेड़ पाचन तंत्र के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कदम्ब का पेड़ पेट से संबंधित किसी भी समस्या जैसे लूज मोशन, पेट में ऐंठन और उल्टी के इलाज में बेहद फायदेमंद है। जिसके कारण आपका पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
