Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या नींबू के बीज जहरीले होते है, जानें इन्हें खाने से क्या होता है?
जब भी हम कोई भी फल खाते हैं तो उसके बीज निकालकर फेंक देते हैं क्योंकि उनके वजह से मुंह का स्वाद खराब हो जाता है। नींबू पानी पीते वक्त भी अगर गलती से उसका बीज मुंह में आ जाए तो मुंह का स्वाद बिगड़ जाता है। आपको पता हैं कि नींबू के साथ ही नींबू के बीज भी आपके लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। जितना फायदा आपको नींबू से होता है उनता ही फायदा उसके बीज से भी होता है, तो आइए आज हम आपको बताते हैं नींबू के बीजों के फायदों के बारे में।

सिर्र दर्द में दिलाए राहत
नींबू के बीज में भारी मात्रा में सैलिसिलिक एसिड पाया जाता है, जो एस्पिरिन का एक रूप होता है। अक्सर लोग सिरदर्द और अन्य कई तरह के दर्द को ठीक करने के लिए एस्पिरिन का उपयोग करते हैं जिससे उन्हें जल्दी से दर्द में राहत मिल सके। नींबू के बीजों को खाने से आपको किसी भी तरह के दर्द में राहत मिल सकती है।

पिंपल्स को दूर भगाए
नींबू के बीज एंटीबैक्टीरियल होते हैं, जो आपके चेहरे पर आने वाले मुंहासों को दूर करने का काम करते हैं। मुंहासों के इलाज के लिए नींबू के बीजों से जरूरी तेल बहुत प्रभावी होता है। अगर आप नियमित रूप से नींबू के बीजों का उपयोग अपने चेहरे पर करें, तो इससे कुछ ही दिनों में आपके चेहरे से मुंहासे खत्म हो जातो है।

स्किन को रखता है जवां
नींबू आपके चेहरे से दाग-धब्बों को दूर करके निखार देने का काम करता है। नींबू के बीजों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट के रूप में विटामिन सी होता है. यह आपकी स्किन को स्वस्थ और युवा बनाए रखने में मददगार होता है। नींबू के बीज के तेल को रोजाना लगाने से त्वचा स्वस्थ रहती है और साथ ही ये आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज भी रखता है।

फंगल इंफेक्शन से दिलाए छुटकारा
नींबू के बीजों के उपयोग से नाखूनों में होने वाले फंगस को ठीक किया जा सकता है, अक्सर पैर और पैरों की उंगलियों के आसपास फंगल इंफेक्शन हो जाता है। फंगल वाली जगह पर नींबू के बीज के तेल लगाने पर फंगल इंफेक्शन को खत्म किया जा सकता है। इसके साथ ही ये आपकी त्वचा पर खुजली और जलन को भी कम करता है। फंगल इंफेक्शन से राहत पाने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
