Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
संतरे के छिलके की चाय पीएं और इम्यूनिटी बढ़ाएं, जानें इसे बनाने का तरीका
भारत में कई तरह के चायप्रेमी मिल जाएंगे। कोई दूध वाली चाय पसंद करता है तो कोई ग्रीन और ब्लैक टी। भारत में ज्यादातर लोग दूध की चाय पीना पसंद करते हैं लेकिन शायद आपको नहीं पता कि ऐसी बहुत सी चाय की किस्में हैं, जिन्हें आपको पीना चाहिए और ये कई ज्यादा स्वास्थ्यकारी है। आइए जानते हैं एक ऐसी ही चाय के बारे में, जो कई गुणों से भरपूर है। संतरे का छिलका, जिसे हम आमतौर पर फेंक देते हैं कई ऐसे पोषक तत्वों से भरा होता है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा हेल्दी होते हैं। संतरे के छिलके की चाय इम्यूनिटी बूस्ट करने का सबसे आसान तरीका है।

कैसे बनाएं ये चाय
सामग्री
आधे संतरे का छिलका
डेढ़ कप पानी
आधा इंच दालचीनी की छड़
2 से 3 लौंग
1 से 2 इलायची
आधा चम्मच गुड़

कैसे तैयार करें चाय
सबसे पहले पानी को किसी गहरे पैन में डालें और मध्यम आंच पर गैस जलाएं। अब इसमें छिले हुए संतरे के छिलके और अन्य मसाले डालें । इस चाय को 2 से 3 मिनट पकाएं और उसके बाद गैस बंद कर दें। चाय को एक कप में छान लें और मिठास के लिए उसमें गुड़ मिलाएं। फिर इसे अच्छे से मिलाएं और आपके संतरे की चाय तैयार है।
संतरे के छिलके की चाय के फायदे
संतरे के छिलके में लिमोनिन नाम का एक यौगिक पाया जाता है, जो कि 97 फीसदी एशेंशियल ऑयल से भरा होता है। ये प्राकृतिक रूप से एंटी-इंफ्लेमेटरी औ एंटी-कैंसर गुणों से समृद्ध होता है, जिसे अपनी डाइट में शामिल करने से पेट की जलन, सूजन और स्किन कैंसर जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
