Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
अनार के दाने ही नहीं छिलकों और पत्तें भी नहीं है औषधि से कम, जानें फायदे
अनार का फल कितना फायदेमंद होता है ये तो आपको मालूम होगा। इस फल में हर तरह की बीमारियों से लड़ने का राज छिपा है।
अनार के लाल-लाल दाने सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। अपने औषधीय गुणों के लिए अनार मशहूर है। अनार के दाने ही नहीं बल्कि इसके छिलके, पत्ते और बीज सभी चीजों में कोई न कोई खास गुण हैं। यह विटामिन्स, फॉलिक एसिड और एंटी आक्सीडेंट का बहुत अच्छा स्रोत है। आइए जानते हैं अनार से होने वाले फायदों के बारे में...

कैंसर की बीमारी में अनार
अनार में ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं, जो स्तन कैंसर को रोकने में प्रभावी होते हैं। अनार में पाए जाने वाले पोषक तत्व एंड्रोजन हार्मोन को एस्ट्रोजन हार्मोन में बदल देते हैं, जिससे ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा कई हद तक टल जाता है।

हाइपरटेंशन की समस्या होने पर
अनार का जूस हाई बीपी को नियंत्रित करने में सक्षम है। अनार के जूस में विटामिन और पोटेशियम की भरपूर मात्रा होती है। अगर आपको हाई बीपी की समस्या है तो आप अनार का जूस पीएं क्योंकि ये एंजियोटेंसिन परिवर्तित एंजाइम से लड़ने और उसे खत्म करने में मददगार होता है। यह एक ऐसा एंजाइम है जो रक्त वाहिकाओं को कठोर करता है, जिससे ब्लड प्रेशर में वृद्धि होती है।

पेट की चर्बी कम करेगा अनार का जूस
वैसे तो अनार का जूस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन यह वजन कम करने में भी लाभकारी होता है। अनार के जूस में 54 कैलोरी होती है। इस जूस के सेवन से सेहत को कई फायदे होते हैं और वजन भी नहीं बढ़ता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद हैं अनार के छिलके
अनार के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-माइक्रोबिल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा संक्रमण में बहुत असरदायक है। इसके साथ ही छिलकों में पाए जाने वाला टीऑक्सीडेंट गुण त्वचा के लिए एस्ट्रिजेंट जैसा काम करता है। ये त्वचा के रोमछिद्र और त्वचा को टाइट करके बढ़ते उम्र के लक्षणों को कम करता है।



Click it and Unblock the Notifications
