Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पीले ही नहीं लाल केले भी होते हैं फायदेमंद, किडनी और आंखों की समस्या करते हैं दूर
आपने पीले केले तो खूब देंखे होंगे लेकिन कभी लाल केले देखें हैं या खाएं? लाल केलों को "रेड डक्का" के रूप में भी जाना जाता है। इसमें लाल रंग का बाहरी छिलका होता है और ये दक्षिण पूर्व एशिया से केले के एक उपसमूह में आता है। लाल केला भारत में इतना अधिक प्रचलित नहीं है लेकिन इसमें पोषक तत्वों की उच्च मात्रा पायी जाती है. आपको शायद पता न हो लेकिन लाल केले में पीले केले की तुलना में ज्यादा पौष्टिक होते हैं। लाल केले पीले केले की तुलना में काफी छोटे और मीठे होते हैं, इसके साथ ही ये ज्यादा पोषक तत्व भरे भी होते हैं। लाल केले ब्लड शुगर के स्तर को कम करने, प्रतिरक्षा को बढ़ाने और पाचन में सहायता करते हैं। ऐसे ही इसके कई अन्य फायदे होते हैं, आइए जानते हैं लाल केलों के अन्य फायदों के बारे में।
लाल केलों के फायदे

किडनी के स्टोन से बचाव
लाल केले में भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है जोकि किडनी में स्टोन को बनने से रोकता है. इसके अलावा ये दिल से जुड़ी बीमारियों और कैंसर से भी सुरक्षा देता है। इसके नियमित सेवन से हड्डियां भी मजबूत बनती हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर
एक सामान्य लाल केले करीब 100 ग्राम का होता है, इसमें काफी कम मात्रा में फैट होता है और भारी मात्रा में फाइबर होता है। लाल केले (Red banana) कार्बोहाइड्रेट का एक अच्छा स्रोत होता है, जैसे सुक्रोज और फ्रुक्टोज। यह आपको तुरंत ऊर्जा देने का काम करता है और इससे आपके रक्तप्रवाह में तेजी आती है। इसके अलावा लाल केलों में भारी मात्रा में विटामिन सी, थीआमिन, विटामिन बी-6 और फोलेट जैसे तत्व होते हैं।

डायबिटीज को करता है कंट्रोल
लाल केलों का सेवन करने से ये आपके डायबिटीज को कंट्रोल करने का काम करता है, इसके साथ ही ये आपके ब्लड शुगर लेवल में अचानक स्पाइक को कम करता है। एक अध्ययन में पाया गया है कि लाल केले की कम ग्लाइसेमिक प्रतिक्रिया डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

मौजूद होते हैं एंटीऑक्सीडेंट तत्व
आपको बता दें कि लाल केले में भारी मात्रा में फेनॉल्स और विटामिन-सी होते हैं, इसके साथ ही इसमें काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट तत्व भी होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। मुक्त कणों की अधिकता से ऑक्सीडेटिव तनाव हो सकता है और ये मधुमेह, हृदय रोग और कैंसर जैसे चयापचय संबंधी समस्याओं के खतरे को कम कर सकता है।

ब्लड प्रेशर को करता है कम
नियमित रूप से लाल केलों का सेवन करने से ये आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ने से रोकता है और उसे नियंत्रित करने का काम करता है। लाल केलों में भरपूर मात्रा में पोटैशियम मौजूद होता हैं। रक्तचाप को बनाए रखने और हृदय रोग के जोखिम को कम करने में पोटेशियम की भूमिका अच्छी तरह से स्थापित की गई है।

आंखों के लिए फायदेमंद है लाल केले
लाल केले में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो हमारी आंखों के लिए काफी अच्छे होते हैं साथ ही ये हमारी आंखों की रोशनी को बढ़ाने का काम करते हैं। लाल केले ल्यूटिन और जेक्सैंथिन होते हैं। इसके साथ ही लाल केले में बीटा-कैरोटेनॉइड भी होता है। इसमें विटामिन ए की मात्रा भी पाई जाती है जो आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद होती है।



Click it and Unblock the Notifications
