Latest Updates
-
सेहत के लिए वरदान से कम नहीं है कालमेघ, जानें इसके लाभ और सही सेवन तरीका -
बिना तेल का आम का अचार: स्वाद में लाजवाब और वजन घटाने लिए परफेक्ट, सालों-साल नहीं होगा खराब -
तलाक के बाद घर लौटी बेटी तो पिता ने ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत, बांटीं मिठाइयां, दिल जीत लेगा Video -
2055 तक मंगल पर होंगे घर, लैब में बनेंगे अंग! बाबा वेंगा की 5 भविष्यवाणियों ने लोगों को चौंकाया -
प्रेग्नेंसी में बैंगन खाना चाहिए या नहीं? जानिए इसके फायदे और नुकसान -
क्या डायबिटीज के मरीज खा सकते हैं आम? जानें खाने का सही तरीका और समय जिससे न बढ़े शूगर लेवल -
Shani Nakshatra Gochar 2026: 17 अप्रैल से शनि देव की बदलेगी चाल, इन 4 राशि वालों को रहना होगा सावधान -
रणदीप हुड्डा ने दिखाई बेटी की पहली झलक, नाम भी किया रिवील, बेहद खास है मतलब -
Kalashtami 2026: बुरी नजर और बाधाओं से मुक्ति के लिए कालाष्टमी पर करें ये 5 सरल उपाय -
Kalashtami Upay: शिवजी के अंश काल भैरव को प्रसन्न करने के 3 महाउपाय, चमकेगी सोई हुई किस्मत
लाल अंगूर खाने से होते है कई फायदे, किडनी और कैंसर जैसी बीमारी से दूर रखें
आपने हरे और काले अंगूर तो खूब खाएं होंगे। लाल रंग के अंगूर देखने में जहां ख़ूबसूरत होते हैं वहीं स्वास्थ्य लाभ के लिहाज से भी ये कमाल के होते हैं। यही वज़ह है कि गर्मियों कई तरह के पेय पदार्थों को बनाने में इनका इस्तेमाल खूब होता है। जहां एक ओर इस फ्रूट में विटामिन की मात्रा बहुतायात में होती है वहीं एंटी ऑक्सीडेंट भी लाल अंगूरों में काफी मात्रा में होते हैं। इनके सेवन से आपके शरीर को भरपूर मात्रा में पोषण तो मिलता ही है साथ ही ये कई बीमारियों से भी आपको बचाते हैं।

किडनी के लिए है फायदेमंद
अंगूर के सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ रहने, किडनी डिसऑर्डर की समस्या से निजात मिलने जैसे कई फायदे होते हैं। इसलिए अंगूर का सेवन स्वास्थ्य के लिए उपयोगी होता है।

आंखों और मस्तिष्क के लिए लाभकारी
लाल अंगूर के रेस्वेराट्रॉल, आपके दिमाग के रक्त प्रवाह को 200 फीसदी तक बढ़ाने में मदद करता है। इसके नियमियत सेवन से आपकी सोचने की क्षमता बढ़ती है और मेमोरी पॉवर को भी मजबूत करता है। इसका सेवन आपको ज्यादा एक्टिव रखता है, और काम करने की क्षमता बढ़ाता है. इसके अलावा, जिनकी आंखों कमजोर होती हैं लाल अंगूर, उनके लिए भी कारगर है।

त्वचा को रखता है कोमल
लाल अंगूर में विटामिन ई और सी के 20 गुणा ज्यादा एंटीऑक्सिडेंट तत्व होते हैं, जो त्वचा संबंधी समस्या को खत्म कर सकते हैं। लाल अंगूर में रेसवेराट्रॉल होता है, ये एक ऐसा एंटीऑक्सिडेंट तत्व है जो ऊम्र बढ़ने की प्रकिया को धीमा करता है। इसके सेवन से आपकी त्वचा कोमल और जवान बनी रहती है। कई लोगों को स्किन एलर्जी का सामना करना पड़ता है, लाल अंगूर में एंटीवायरल गुण होते हैं जो त्वचा संबंधी एलर्जी को दूर करने में सहायक हैं। एंटीवायरल गुण पोलियो, वायरस और हर्पीज जैसे वायरस से लड़ने में भी मदद करता हैं।

कैंसर से रखता है दूर
रेस्वेराट्रोल गुणों की सकरात्मक प्रभावों से कैंसर जैसी बीमारी को होने से रोका जा सकता है। इसके अलावा ये सूर्य की हानिकारक किरणें यूवीबी किरणों से भी स्किन को बचाता है. लाल अंगूर के कैंसर के इलाज के दौरान शरीर को विकिरण से भी बचाते हैं।

ब्लड प्रेशर की समस्या करे दूर
अगर आपको ब्लड प्रेशर से संबंधित समस्या है तो आप लाल अंगूर खाना शुरू कर दीजिए। इसमें मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर की बीमारी में आपके बहुत काम आता है। अगर शरीर में पोटेशियम कम होता है तो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। लाल अंगूर में मौजूद पोटेशियम हाई ब्लड प्रेशर होने के ख़तरे को कम करता है।

इम्यून रखता है बॉडी को
इस फल को खाने का सबसे बड़ा फायदा कि लाल अंगूरों को खाने से आप नेचुरल तरीके से अपने शरीर की इम्यून पॉवर को बढ़ा सकते है।



Click it and Unblock the Notifications











