Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
रोजाना 10 मिनट उल्टा चलने से शरीर रहता है बीमारियों से दूर, जानें इसके फायदे
पीछे की ओर चलना एक बेहतरीन कार्डियो वर्कआउट है जो न केवल शरीर को फिट रखता है बल्कि नियमित अभ्यास से आपके मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार करता है। हालांकि, पीछे की ओर चलना आसान नहीं है और अकेले इसका अभ्यास करने में कई जोखिम शामिल हैं। इसलिए इसका अभ्यास हमेशा किसी व्यक्ति की देखरेख में ही करना चाहिए। रोजाना 20 से 30 मिनट तक उल्टा चलने का अभ्यास आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का काम करता है। आइए जानते हैं पीछे चलने के फायदे।

बॉडी बैलेंस और कॉर्डिनेशन के लिए है बेहतर
उल्टा चलने से शरीर का संतुलन ठीक रहता है। ऐसा माना जाता है कि अगर आप सीधे चलने के बजाय रोजाना कुछ देर उल्टा चलते हैं तो इससे आपके दिमाग पर ज्यादा जोर पड़ता है। ऐसा करने से दिमाग ज्यादा काम करता है, जो शरीर के तालमेल और संतुलन को बढ़ाने के लिए काफी उपयोगी माना जाता है। ऐसा करने से आपकी एकाग्रता भी बढ़ती है और मन स्वस्थ रहता है।

घुटनों के लिए बहुत फायदेमंद
रोजाना 20 से 30 मिनट तक उल्टा चलने से आपके घुटनों को काफी फायदा मिलता है। ऐसा करने से आपके घुटनों के दर्द की समस्या भी दूर हो जाती है। घुटनों के तनाव को दूर करने और दर्द या सूजन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए रोजाना कुछ देर उल्टा टहलना बहुत फायदेमंद होता है। जिन लोगों के पैरों में कोई चोट है या गठिया की समस्या से पीड़ित हैं, उनके लिए रोजाना उल्टा चलना फायदेमंद माना जाता है। ऐसा करने से आपके घुटनों पर दबाव भी कम हो जाता है और इन समस्याओं से निजात पाना आसान हो जाता है।

मेंटल हेल्थ के लिए बेहतर
रोजाना 20 से 30 मिनट तक उल्टा चलने से आपके मानसिक स्वास्थ्य को फायदा होता है। ऐसा करने से आपका दिमाग स्वस्थ रहता है और दिमाग को ज्यादा काम करना पड़ता है। कई तरह के शोध और अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि रोजाना उल्टा चलने का अभ्यास चिंता और अवसाद जैसी समस्याओं में फायदेमंद होता है।

पैरों को मजबूत बनाता है
पीछे की ओर चलने से आपके पैर पीछे की ओर मुड़ जाते हैं जिससे पैरों पर ज्यादा जोर नहीं पड़ता। विपरीत पैर को दूसरी दिशा में चलने से मांसपेशियों को लाभ होता है और पैरों को मजबूती मिलती है। पीछे की ओर चलने से पीठ की मांसपेशियों का व्यायाम होता है।

कमर दर्द की समस्या दूर करें
रोजाना कुछ देर उल्टा चलने से आपके शरीर के पिछले हिस्से की मांसपेशियों को फायदा होता है। ऐसा नियमित रूप से करने से आपको कमर दर्द, कमर के निचले हिस्से में दर्द और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याओं में लाभ मिलता है। पुराने समय में होने वाले पीठ दर्द को पीछे की ओर चलने से आराम मिलता है। अगर आप रोजाना 10 से 15 मिनट तक उल्टा चलने का अभ्यास करेंगे तो फायदा होगा।



Click it and Unblock the Notifications
