Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
सिर्फ खूबसूरती ही नहीं बढ़ाता गुलाब जल, सेहत से जुड़ी इन परेशानियों का भी करता है इलाज
गुलाब जल के फायदे की बात करें, तो इसका ज्यादातर इस्तेमाल ब्यूटी बेनिफिट्स के लिए किया जाता है। माना जाता है कि ईरान में पहली बार इसे बनाया गया था और वहां इसका इस्तेमाल सौंदर्य और खाद्य उत्पादों दोनों में एक घटक के रुप में किया जाता रहा था। फिर पूरी दुनिया में इसके इस्तेमाल का प्रचलन फैल गया है और अब सारी दुनिया इसका इस्तेमाल कर रही है।

वहीं गुलाब जल के स्वास्थ्य लाभ की बात करें, तो ये आंखों के स्वास्थ्य के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल किया जाता है। पर इसके कई और संभावित स्वास्थ्य लाभ भी हैं। दरअसल वर्षों से, गुलाब जल का उपयोग ईरान और मध्य पूर्व के अन्य भागों में विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए एक के रूप में किया जाता है। गुलाब जल में कई, शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं, जो आपकी कोशिकाओं को मुक्त कणों से बचाते हैं और हृदय रोग, त्वचा और मस्तिष्क से जुड़ी बीमारियों को कम करने में मददगार होते हैं। तो आइए गुलाब जल के कुछ स्वास्थ्य लाभों ,पर एक नजर डाल लेते हैं:

एक्जिमा
गुलाब जल में मजबूत एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो कि एक्जिमा और रोजेशिया जैसी त्वचा से जुड़ी बीमारियों में जलन को शांत करने में मददगार हो सकता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान से बचा सकते हैं। जिन लोगों में एक्जिमा से जुड़ी परेशानी होती है, उन्हें अपने दवाइयों के साथ रोज प्रभावित क्षेत्र पर गुलाब जल को लगाना चाहिए। ये खुजली और जलन को कम कर देता है।

गले में खराश
गले में खराश के इलाज के लिए एंटीबायोटिक लेने के बजाय आपको एक बार गुलाब जल का इस्तेमाल करने की कोशिश करनी चाहिए। हालांकि इसकी प्रभावशीलता को साबित करने के लिए बहुत अधिक विज्ञान समर्थित सबूत नहीं हैं, लेकिन गुलाब जल का उपयोग पारंपरिक रूप से गले में खराश को शांत करने के लिए किया गया है। हालांकि, इसे आजमाने का कोई और नुकसान भी नहीं है। इसके सुखदायक और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव के अलावा, शोध बताते हैं कि यह गले में मांसपेशियों को आराम पहुंचा सकता है।

संक्रमण खत्म करें
चूंकि गुलाब जल में शक्तिशाली एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, इसलिए गुलाब जल का उपयोग अक्सर संक्रमण को ठीक करने के लिए प्राकृतिक और औषधीय उपचारों में किया जाता है। जैसे आंखों के संक्रमण यानी कि कंजंक्टिवाइटिस के इलाज में गुलाब जल मददगार होता है, उसी तरह किसी कीड़े के काटने या किसी भी तरह के संक्रमण को रोकने के लिए आपका प्रारंभिक दवा बन सकता है ।

डिमेंशिया और अल्जाइमर रोग
डिमेंशिया और अल्जाइमर रोग जैसी मानसिक चिकित्सा स्थितियों के उपचार में गुलाब जल फायदेमंद हो सकता है। इसमें पायाजाने वाला अमाइलॉइड शरीर द्वारा बनाया गया एक विशिष्ट प्रोटीन का प्रकार है, जो मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है। दरअसल यह प्रोटीन मस्तिष्क के कार्य को प्रभावित करने, कोशिकाओं को मारने और स्मृति में बाधा डालता है। गुलाब जल इस अमाइलॉइड के अवरोधक के रूप में कार्य कर सकता है। साथ गुलाब जल पीने से आपके मूड को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है, यह एक पुरानी पारंपरिक विधि है। गुलाब जल में अवसादरोधी और एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव होता है। यह भी माना जाता है कि नींद को प्रेरित करता। यही कारण है कि गुलाब जल का उपयोग कई मानसिक स्वास्थ्य स्थितियों का इलाज करने के लिए किया गया है, जिनमें अवसाद, दुख और तनाव आदि शामिल है।

पाचन समस्याओं में सुधार
गुलाब जल को पीने से पेट खराब होने के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है। यह पित्त प्रवाह को बढ़ाकर पाचन में सुधार करने के लिए जाना जाता है। यह मल को ढीला करने और मल त्याग को बढ़ाने के लिए एक लेक्सटेसिव के रूप में भी काम कर सकता है। इस प्रकार, यह कब्ज के लिए एक अच्छा इलाज हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
