Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
पैरों के तलवों में घी की मालिश करने से आती है खूब अच्छी नींद, एसिडिटी भी नहीं होती
अगर आपको भी देर रात तक रात में नींद नहीं आती है तो आपको रात को सोने से पहले पैरों के तलवे पर घी लगाना चाहिए। रात को चैन की नींद आने के साथ ही आपको पाचन में भी सहायता करता है। सेलिब्रेटी न्यूट्रिशिनिस्ट रुजुता दिवेकर का भी मानना है कि रात को सोने से पहले तलवों पर घी की मालिश करने से आपको सुकून की नींद आने के साथ ही जोड़ों के दर्द से भी आपको आराम मिलेगा। आइए जानते हैं कि सोने से पहले तलवों की मालिश करने से क्या फायदे होते है।

कैसे करें घी से तलवों की मालिश
घी को हल्का सा गर्म कर ले, अगर आप इसे गर्म नहीं करना चाहते है तब भी कोई बात नहीं है। सोने से पहले रोजाना थोड़ा सा घी अपनी हथेली पर लें और धीरे-धीरे अपने तलवे की मालिश करें। तब तक मालिश करें जब तक आपको गर्माहट महसूस न होने लगे।
किन-किन समस्याओं में फायदेमंद है ये नुस्खा
तलवे पर घी लगाने से जोड़ों के दर्द से आराम बहुत आराम मिलता है, इसके अलावा जिन लोगों को खर्राटे की समस्या, रात को नींद खुल जाती है,
पाचन में दिक्कत, पादने या फिर डकार की समस्या, इरिटेशन बाउल सिंड्रोम और कब्ज से परेशान लोगों को ये नुस्खा अजमाना चाहिए।

ये होते है फायदे:
आयुर्वेद में घी का इस्तेमाल वात्त दोष को कम करने के लिए किया जाता है। पैरों में घी की मालिश करने से वात्त दोष कम होता है और इससे ब्लोटिंग की समस्या नहीं होती है। तनाव और डायजेशन जैसी कई चीजें सीधे तौर पर नींद से जुड़ी होती है। हमारें पैरों के तलवों पर बहुत सारी नसें आकर जुड़ती है। तलवों की मालिश से नसे मजबूत होती है और जिससे एसिडिटी जैसी समस्याएं कम होती है। अच्छी नींद से तनाव की समस्या कम होती है, जिससे स्किन टोन बेहतर होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
