Latest Updates
-
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
बहुत ही फेमस है राजस्थान की ये सब्जी, इसमें मौजूद है स्वास्थय का भंडार
कैर सांगरी, राजस्थान की ज्यादा तेल और ज्यादा मसाले के साथ बनने वाली चटपटी सब्जी है, कैर छोटे छोटे गोल गोल होते हैं, और सांगरी 2-4 इंच लम्बी पतली फली होती हैं। कैर और सांगरी के पेड़ राजस्थान में मिलते हैं। शादी-ब्याह में और तीज त्योहारों में इस सब्जी को बनाया जाता है। ठंडाई और बासोड़ा में भी कैर-सांगरी की सब्जी जरुर बनाई जाती है। आइए जानते है सांगरी की सब्जी खाने के क्या फायदे हैं।

सांगरी से रोग प्रतिरोधक तंत्र मजबूत-
यह इम्युनिटी बढ़ाने के साथ रक्तसंचार दुरुस्त करती है। इसमें मौजूद विटामिन-डी हड्डियां मजबूत करता है। यह शरीर के सुस्त नाड़ी तंतुओं को सक्रिय करने का काम करती है। प्रयोग : सांगरी की फली को कैर, हरी मिर्च या लसोड़े के साथ मिलाकर सब्जी बनाकर खा सकते हैं। ।

ये फायदे भी है
सांगरी पोटेशियम,मैग्नीशियम ,कैल्शियम, जिंक और आयरन यह शीतलन रोधी के रूप में काम करता है। यह एक टॉनिक के रूप में कुष्ठ रोग, पेचिश का इलाज करता है। ब्रोंकाइटिस, अस्थमा, ल्यूकोडर्मा, बवासीर और मांसपेशियों का कांपना के लिए रामबाण इलाज है। सांगरी पोटेशियम,मैग्नीशियम ,कैल्शियम, जिंक और आयरन जैसे खनिजों से समृद्ध है, प्रोटीन और फाइबर का एक अच्छा स्रोत है।

कॉलेस्ट्रॉल दूर करता है
शोध में सामने आया कि सांगरी न केवल कॉलेस्ट्रोल कम करती है, बल्कि मुक्त मूलकों को खत्म कर एजिंग प्रोससे रोकती है। उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, मोटापा, बढ़ती उम्र में असामान्य कोलेस्ट्रॉल बढ़ना और हार्ट अटैक के परिवारिक हिस्ट्री वाले लोगों के लिए सांगरी काफी उपयुक्त होती है

गर्भपात से दिलाएं आराम
सांगरी को उबालकर इसके पानी को चीनी के साथ मिश्रित करके पिलाने से गर्भपात का खतरा कम किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
