Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
हनुमान फल के फायदे जानते हैं आप, कई बीमारियों की है संजीवनी बूटी
क्या आपने कभी हनुमान फल खाया है? मैक्सिको और दक्षिण अमेरिका में पाए जाने वाले इस फल को लक्ष्मण फल और ग्रेविओला के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि इसका वैज्ञानिक नाम एनोना मूरिकाटा है। इस फल का स्वाद स्ट्रॉबेरी और अनानास का संयोजन लगता है, यानी इसे खाने के बाद ऐसा लगता है जैसे हम इन दोनों फलों (स्ट्रॉबेरी और अनानास) को एक साथ खा रहे हैं। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ इस फल में काफी मात्रा में विटामिन और पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं।

अल्सर में फायदेमंद है हनुमान फल
इस फल में अल्सर-रोधी गुण होते हैं। इससे पेट के अल्सरेटिव घावों या गैस्ट्रिक अल्सर को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह लिवर को नुकसान से भी बचाता है।

गठिया में भी है फायदेमंद
अगर आप गठिया के दर्द से परेशान हैं, तो प्रभावित जगह पर हनुमान फल के काढ़े से मालिश करें। इससे काफी राहत मिल सकती है। दरअसल, इस फल में पाए जाने वाले सूजन-रोधी गुण दर्द को शांत करते हैं और जोड़ों के लचीलेपन में भी सुधार करते हैं।

कैंसर में भी फायदेमंद है हनुमान फल
हनुमान फल को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में भी फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, इसमें एसीटोजिनिन, क्विनॉलोन और एल्कलॉयड जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो सीधे कैंसर की रोकथाम और ट्यूमर के आकार को कम करने के साथ जुड़े हुए हैं।

प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है हनुमान फल
किसी भी बीमारी से बचे रहने के लिए प्रतिरक्षा प्रणाली का मजबूत होना बहुत जरूरी है और यह काम हनुमान फल बखूबी करता है। इसलिए आप अपने आहार में थोड़ा सा हनुमान फल जरूर शामिल करें, ताकि रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर बनी रहे।

क्या आपने हनुमान फल के बारे में सुना है?
अंग्रेजी में इसे सोरसॉप (Soursop) कहते हैं। कुछ लोग इसे लक्ष्मण फल या ग्राविओला भी कहते हैं। खट्टे-मीठे स्वाद वाला ये फल बहुत स्वादिष्ट होता है, और इसमें ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं। ये फल दिखने में शरीफा (Custard Apple) जैसा होता है। हनुमान फल में ढेर सारे विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जिसके कारण धीरे-धीरे ये फल दुनियाभर में पॉपुलर हो गया है। फल के साथ-साथ इसकी पत्तियां और बीज भी बड़े उपयोगी होते हैं।
वायरस-बैक्टीरिया के इंफेक्शन से बचाता है
ऐसे बहुत सारे फल और पत्तियां हैं, जिनमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण प्राकृतिक रूप से पाया जाता है। इनमें ही हनुमान फल का नाम भी शामिल है। एक रिसर्च में बताया गया है कि हनुमान फल का सेवन करने से वायरस और बैक्टीरिया से फैलने वाले कुछ इंफेक्शन्स में आराम मिल सकता है। इसलिए सर्दी-जुकाम, बुखार और दूसरे वायरल इंफेक्शन्स के दौरान इस फल का सेवन आपके लिए लाभदायक हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
