Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
फटे हुए दूध के पानी से बूस्ट होती है इम्यूनिटी और भी हैं कई फायदे
दूध के फटने पर अक्सर हम उसे फेंक देते हैं। ऐसे ही दूध से पनीर तो बना लेते हैं, लेकिन उसके बचे हुए पानी को फेंक देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि फटे हुए दूध के पानी में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है जो हमारे शरीर के लिए बहुत लाभ दायक रहता है, इसलिए फटे हुए दूध के पानी को फेंकने की गलती बिल्कुल भी न करें, इसे कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है।

इम्यूनिटी बढ़ाता है
फटे हुए दूध के पानी में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। यह हमारी मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करता है। यह हमारे शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, जिससे हमारा शरीर रोगों से लड़ने में सक्षम बनता है यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।

हार्ट स्ट्रोक से बचाता है
फटा हुआ दूध हमें दिल से जुड़ी समस्याओं से बचाता है। फटे दूध के पानी का सेवन करने से हार्ट स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है, क्योंकि फटे हुए दूध से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कंट्रोल में रहता है। दरअसल, जिन लोगों में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उनके लिए फटे दूध का पानी फायदेमंद रहता है।

आटा गूठंने में करें इस्तेमाल
फटे हुए दूध के पानी को आप रोटी और पूरी बनाने के आटे को गूंथने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके शरीर को प्रोटीन भी मिलेगा। साथ ही रोटी और पराठे मुलायम और स्वादिष्ट बनेंगे।

बालों को बनाएं मुलायम
बालों को कंडीशन करने के लिए बाजार से महंगा कंडीशनर खरीदते लेकिन क्या आपको पता है फटे दूध के पानी से बालों को कंडीशन किया जा सकता है। शैम्पू से बाल धोने के बाद फटे हुए दूध के पानी को बालों में लगाएं इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से बालों को धो लें। इससे बाल बेहद ही मुलायम हो जाते हैं।

स्किन बने ग्लोइंग
फटे हुए दूध के पानी को ठंडा करके उससे चेहरा भी धो सकते हैं। इससे चेहरे की त्वचा मुलायम होती है,
फेस पैक बनाने में भी फटे दूध के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। फटे हुए दूध के पानी में हल्दी, बेसन और चंदन के पाउडर को मिलाकर पेस्ट बना लें इसे चेहरे पर लगाने से झुर्रियों और टैनिंग में फायदा मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications
