Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
डेंड्रफ से लेकर जोड़ों का दर्द छूमंतर करता है हल्दी का तेल, जानें और भी फायदे
हल्दी की तरह हल्दी के तेल में भी एंटी-एलर्जिक, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-फंगल और एंटी-पैरासिटिक गुण पाए जाते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होता है। इसका प्रयोग वर्षों से आयुर्वेदिक उपचार के तौर पर किया जाता रहा है। हल्दी का तेल हल्दी के पौधे की जड़ों से निकाला जाता है। आप सभी को बता दें कि हल्दी की तरह इसमें भी कई महत्वपूर्ण औषधीय गुण पाए जाते हैं जो शरीर को रोगों से बचाने में मदद करता है। ऐसे में हल्दी का तेल शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालने, इम्यून सिस्टम को मजबूत करने पर हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है। हल्दी के तेल में मौजूद फायदों के बारे में शायद ही आप जानते होंगे। हल्दी का तेल औषधीय गुणों से भरा होता है।

1. जोड़ों के दर्द और सूजन से मिले राहत
हल्दी के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ऐसे में जोड़ों और मसल्स में दर्द के कारण होने वाली सूजन पर इस तेल से मालिश करने पर बहुत राहत मिलती है।

2. हृदय रखें स्वस्थ
आप सभी को बता दें कि हृदय रोगियों के लिए हल्दी तेल बहुत फायदेमंद है। जी दरअसल इस तेल में खाना बनाकर खाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है और मेटाबॉल्जिम भी बूस्ट होता है। इसी के साथ ही हार्ट अटैक का खतरा कम होता है और हृदय स्वस्थ रहता है।

3. इम्यून सिस्टम करें बूस्ट -
हल्दी तेल में एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण मिलते हैं जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मदद करते हैं। इसी के साथ इससे शरीर को रोगों का खतरा बहुत कम होता हैं।

4. दांतो को रखें स्वस्थ
हल्दी तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो दांतों से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में मदद करते हैं। इसी के साथ मसूड़ों में सूजन होने पर टूथपेस्ट में 1-2 बूंदें हल्दी तेल की मिक्स करके 1-2 मिनट तक ब्रश करें। इससे राहत मिलती है।

5. डेंड्रफ से छुटकारा
रूसी यानी डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने में भी कच्ची हल्दी का तेल काफी सहायक है। आप नारियल तेल में हल्दी का तेल मिलाकर अगर लगाते हैं तो रूसी की समस्या (dandruff problem) से निजात पा सकते है।



Click it and Unblock the Notifications
