Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ठंडा-ठंडा कूल-कूल रहने के लिए गर्मियों में जरुर पीएं ये हर्बल चाय, शरीर रहेगा एकदम फ्रेश
हम में से कई चाय के दीवाने होते है, जिन्हें कितनी बार चाय दे दो वो पीने से गुरेज भी नहीं करते हैं। लेकिन गर्मियों के सीजन में लोग चाय पीने से बचते हैं। मगर फिर भी आपको चाय पीने का मन करता है तो आज हम आपको गर्मियों के मौसम में ताजगी और ठंडक दिलाने के लिए कुछ हर्बल चाय के बारे में बताने जा रहे हैं। ये हर्बल चाय आपको सेहतमंद रखती हैं और गर्मी के मौसम में आपके शरीर को ठंडक भी पहुंचाती हैं। आइए जानते हैं इन हर्बल चाय के बारे में-

तुलसी की चाय
आयुर्वेद की दृष्टि से तुलसी काफी गुणकारी होती है. तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। तुलसी की चाय बनाने के लिए एक पैन में एक कप पानी लें और इसे उबलने तक गर्म करें। उबाल आने के बाद पैन को आंच से हटा लें और इसमें 6-7 तुलसी की पत्तियों को अच्छी तरह धोकर डाल दें। 2 मिनट ढक कर रखने के बाद चाय को कप में छान लें। अब इसमें आधा नींबू का रस और एक छोटा चम्मच शहद मिलाकर पिएं।

नींबू और काली मिर्च की चाय
नींबू और काली मिर्च की चाय शरीर में द्रव स्तर को संतुलित करने और डिहाईड्रेशन से बचने में मदद कर सकती है। इसके अलावा, यह चाय सर्दी, खांसी और बुखार का इलाज कर सकता है। इसे आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए, आपको पैन में दो कप पानी डालना होगा अब इसे उबालें। इस बीच, उबलते पानी में एक चम्मच पिसी हुई काली मिर्च, शहद और नींबू का रस मिलाकर पीएं।

पुदीने की चाय
पुदीना पेट के लिए काफी फायेदमंद माना जाता है। पुदीना में सबसे ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट्स होता है। पुदीने में विटामिन ए, मैग्नीशियम, फॉलेट और आयरन भरपूर होता है। ये पेट में बनने वाले पाचक रस को बढ़ाता है, जिससे पाचन बेहतर होता है और पेट की सभी समस्याएं दूर करता है।

गुलाब की चाय
गुलाब के फूल की चाय गुलाब के फूलों में भी कई तरह के गुण पाए जाते हैं। ये चाय इम्यूनिटी बढ़ाती है और इसे पीने से त्वचा पर चमक बढ़ती है। गुलाब में विटामिन ए, विटामिन बी3, विटामिन सी, विटामिन डी और विटामिन ई मौजूद होते हैं। इसलिए इसे पीने से शरीर की चर्बी तेजी से कम होती है और शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
